लाइव न्यूज़ :

Happy New Year 2020: कहीं रेड अंडरवियर तो कहीं प्लेट तोड़कर, दुनिया भर में नये साल के स्वागत की 7 अजीबोगरीब परंपरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 15:03 IST

Happy New Year 2020: नये साल को लेकर पूरी दुनिया में तैयारी जारी है। दुनिया भर के कई देशों में अलग-अलग तरीकों से नये साल का जश्न मनाया जाता है। वैसे, कई जगहों पर बेहद अजीबोगरीब परंपरा प्रचलित है।

Open in App
ठळक मुद्देनये साल के स्वागत को लेकर दुनिया भर में प्रचलित हैं अजीबोगरीब परंपरानये साल की पूर्व संध्या पर इटली में रेड अंडरवियर पहनने की है परंपरा

Happy New Year 2020: नया साल हर बार पूरी दुनिया के लिए नई उम्मीदें लेकर आता है। इस बार भी पूरी दुनिया नये साल के स्वागत की तैयारी में जुट गई है। साल 2020 की शुरुआत से पहले बीत रहे साल की विदाई और नये साल के स्वागत को लेकर हर कोई उत्साहित है। वैसे, क्या आप जानते हैं ऑस्ट्रेलिया से लेकर एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका तक में नये साल का जश्न मनाने की परंपरा भी अलग-अलग है। इनमें से कई तो बेहद अजीबोगरीब है। आईए, नजर डालते हैं कुछ ऐसी परंपराओं पर...

इटली में रेड अंडरवियर की परंपरा: इटली के लोगों के लिए लाल रंग का बहुत महत्व है। वे इसे सौभाग्य और अच्छाई का रंग मानते हैं। दिलचस्प बात ये है कि नये साल से पूर्व संध्या को यहां लाल अंडरवियर पहनने की परंपरा है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि इससे खुशियां और समृद्धि आती है।  

एक दिन में 12 बार खाना: यूरोपीय देश इस्टोनिया के लोग मानते हैं कि नये साल की पूर्व संध्या पर जितनी बार खाना खाएंगे वो उनका 'गुडलक' होगा। नये साल से पहले वाले दिन इस्टोनिया में सात बार खाना तो एक तरह से अनिवार्य है। हालांकि, कुछ लोग 12 बार खाने तक की कोशिश करते हैं ताकि नय़े साल के 12 महीने उनके लिए अच्छे गुजरे।

डेनमार्क में प्लेट तोड़ने की परंपरा: डेनमार्क में नये साल की पूर्व संध्या पर खाने की प्लेट तोड़ने की परंपरा है। लोग दूसरे के दरवाजों के सामने ये प्लेट फेंक कर तोड़ते हैं। टूटा प्लेट यहां अच्छी किस्मत और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। एक दोस्त दूसरे दोस्त के घर के सामने प्लेट तोड़ तक जताता है कि वो उसके लिए नये साल में अच्छी कामना कर रहा है। मान्यता है कि जिसके घर के सामने जितने प्लेट टूटते हैं, उसके लिए नया साल उतना ही अच्छा गुजरता है।

स्पेन में अंगूर लाते हैं सौभाग्य: स्पेन में नये साल पर अंगूर खाने की परंपरा है। दिलचस्प बात ये है कि यहां ऐसी मान्यता है कि नये साल के पहले मिनट में अगर 12 अंगूर के दाने खाये जाएं तो पूरा साल अच्छा बितेगा।

ब्राजील में लहरों पर कूदने की परंपरा: ब्राजील में सफेद पोशाक पहनकर समुद्र में गुलदस्ता डालने की परंपरा है। इसे समुद्र को भेंट के तौर पर देखा जाता है और मान्यता है कि इससे जीवन में शांति बनी रहती है। यहां नये साल की पूर्व संध्या पर लहरों पर कूदने की भी परंपरा है।

स्कॉटलैंड में ऐसे होता है नये साल का स्वागत: स्कॉटलैंड की राजधानी एडनबर्ग में नये साल का स्वागत 30 दिसंबर से ही शुरू हो जाता है। इस दिन हजारों लोग हाथ में टॉर्च लेकर 'River of Fire' बनाते हैं। इस रोशनी के साथ म्यूजिक बजता रहता है और कई तरह के रोमांचक खेलों का आयोजन किया जाता है।

मेक्सिको में खाली सूटकेस लेकर घूमने की परंपरा: नये साल की पूर्व संध्या पर तिजूआना शहर में अगर आप लोगों को सूटकेस लेकर घूमते देखें तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ये सभी खाली होते हैं। ऐसी मान्यता है कि खाली सूटकेस आपके लिए समृद्धि लेकर आता है। साथ ही ये ट्रैवेल और एडवेंचर भी जिंदगी में लेकर आता है।

टॅग्स :न्यू ईयर2020
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स