Happy Dussehra 2019: देश भर में विजयादशमी की धूम, पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में किया रावण दहन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 19:56 IST2019-10-08T17:40:02+5:302019-10-08T19:56:38+5:30

Happy Dussehra Live Updates: दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी
Dussehra 2019: बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक दशहरा का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में रावण दहन आज किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन किया। इससे पहले उन्होंने इसी ग्राउंड से देशवासियों को संबोधित भी किया। वहीं, दूसरी ओर देश के कई दूसरे हिस्सों से भी रावण दहन की तस्वीरें आईं। चंडीगढ़ में सबसे बड़े 221 फीट रावण का पुतला जलाया गया।
08 Oct, 19 : 08:44 PM
विजयादशमी के मौके पर कुछ ऐसा सजा है कर्नाटक में स्थित मैसूर पैलेस..
Mysuru(Karnataka): Mysore Palace lit up on #VijayaDashamipic.twitter.com/3zwvuq4BtP
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 07:55 PM
दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Congress President Sonia Gandhi,Former PM Dr.Manmohan Singh take part in #Dusshera celebrations in Delhi. Event is organized by Nav Shri Dharmik Lila Committee pic.twitter.com/a6n6w57VTv
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 07:53 PM
महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ रावण दहन..
Maharashtra: Ravana effigy set ablaze in Nagpur as people celebrate #VijayaDashami#Dussherapic.twitter.com/QtlYIquBcm
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 07:52 PM
चंडीगढ़ में जलाया गया 221 फीट का रावण। आयोजकों के अनुसार यह भारत में सबसे लंबी बनाई गई रावण की प्रतिमा है।
Ravana measuring 221 feet,set ablaze in Chandigarh. According to the organizers, it is India's tallest Ravana effigy. #Dussehrapic.twitter.com/nPwoOV09kQ
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 07:14 PM
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया रावण दहन
Chief Minister Arvind Kejriwal at Lav Kush Ram Leela in Delhi #VijayaDashami#Dussehrapic.twitter.com/Dd2zvOE0b9
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 06:53 PM
उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्री राम धार्मिक लीला कमेटी के दशहरा आयोजन में हिस्सा लिया।
Vice President Venkaiah Naidu and Former PM Dr.Manmohan Singh take part in #Dusshera celebrations in Delhi. Event is organized by Shri Ram Dharmik Leela Committee. pic.twitter.com/ypw6uW6VKw
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 06:35 PM
पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में रावण दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां लोग मौजूद हैं। पीएम मोदी ने 107 फीट के रावण का दहन किया।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi shoots from a bow at #Dussehra celebrations in Dwarka,Delhi. pic.twitter.com/xjLPnAeacT
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 06:24 PM
इस विजयादशमी पर और इस मौके पर जबकि महात्मा गांधी की भी जयंती के 150 साल पूरे हो रहे हैं, 'मैं अपने देशवासियों से एक गुजारिश करना चाहता हूं। इस साल एक मिशन शुरू करें और इसे हासिल करने की कोशिश करें। यह मिशन कुछ भी हो सकता है जैसे खाने बर्बाद नहीं करेंगे, एनर्जी बचाएंगे, पानी बचाएंगे।'
PM Modi: On this Vijaya Dashami, at a time when we mark 150th birth anniversary of Mahatma Gandhi, I have a request for my fellow citizens. Let us take up a mission this year and work to achieve it. This mission can be, not wasting food, conserving energy, saving water https://t.co/pKRzldz2rqpic.twitter.com/mpu5xlelIL
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 06:21 PM
दिल्ली का द्वारका में रामलीला ग्राउंड में पीएम मोदी- 'उत्सव हमें जोड़ते भी हैं, हमें मोड़ते भी हैं। उत्सव उमंग भी भरते हैं, उत्साह भी भरते हैं और नए-नए सपनों को सजने का सामर्थ्य भी देते हैं।'
Prime Minister Narendra Modi at Ram Leela grounds in Dwarka (Delhi): In our country, festivals form part of our values, education and social life. Festivals unite us and mould us. They generate energy, enthusiasm and new dreams. #VijayaDashamipic.twitter.com/nqYwRfk9Ij
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 06:11 PM
PM Shri @narendramodi attends Dussehra celebrations at DDA Ground in Dwarka.
— BJP (@BJP4India) October 8, 2019
Watch at
• https://t.co/ufCaG3cHSi
• https://t.co/y5eMvJVMTY
• https://t.co/Nj1Xb7dqIfpic.twitter.com/zHQcRxa5hS
08 Oct, 19 : 06:09 PM
पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका पहुंचकर देशवासियों को एक बार फिर दशहरा की बधाई दी। पीएम मोदी ने साथ ही कहा- 'भारत उत्सवों का देश है।'
08 Oct, 19 : 05:48 PM
धिकतर भारतीयों के लिए विजयदशमी का पर्व रावण पर राम की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। लेकिन महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक छोटे से गांव के निवासी भक्तिभाव से रावण की पूजा करते हैं। संगोला गांव में रावण की काले पत्थर से बनी एक विशाल प्रतिमा स्थापित है जिसके 10 सर और 20 हाथ हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वहां लंका के राजा रावण की पूजा पिछले करीब दो सौ वर्षों से हो रही है।
08 Oct, 19 : 05:47 PM
रावण दहन से पहले दिल्ली के द्वारका में रामलीला कमेटी ने पीएम मोदी को पगड़ी और गदा देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मनोज तिवारी भी मौजूद हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi at a #Dussehra function at Ram Leela grounds in Dwarka https://t.co/TG9hQSt4pNpic.twitter.com/MhMf1Fd6nx
— ANI (@ANI) October 8, 2019
08 Oct, 19 : 05:41 PM
दिल्ली के द्वारका पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे रावण दहन
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives for a #Dussehra function at Ram Leela grounds in Dwarka sector-10 pic.twitter.com/ximdWH6OiF
— ANI (@ANI) October 8, 2019