लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, अभी जान लें नियम

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2022 16:03 IST

हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है और इस बार 16 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

Open in App

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। यह भगवान श्रीराम के परमभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव है। हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है और इस बार 16 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस दिन उनकी विशेष पूजा होती है। दरअसल, यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए इस दिन हनुमान जी के मंदिर मों भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। जैसे - 

महिलाएं भूलकर भी न करें बजरंगबली को स्पर्श

हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। इसलिए पूजा-अर्चना करते समय महिलाओं को इस बात पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए कि महिलाएं पूजा के दौरान गलती से भी बजरंगबली की मूर्ति को स्‍पर्श न करें।  ऐसे ही हनुमान जी की पूजन में कभी भी चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।  

काल रंग के वस्त्र धारण न करें

हनुमान जी की पूजा कठिन पूजा में से एक मानी जाती है। इस दौरान कुछ विशेष बातों का पालन आवश्यक है। जैसे हनुमान जी की पूजा करते समय काले या सफेद कपड़े धारण नहीं करना चाहिए। शुभ फल पाने के लिए लाल या पीले कपड़े पहनें। 

ब्रह्मचर्य का करें पालन

हनुमान जी की पूजा में शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तन और मन से शुद्धता आवश्यक है। इस दिन मन में किसी भी तरह के गंदे ख्याल न लाएं और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

मांस-मंदिरा से रहें दूर

हनुमान जयंती के दिन मांस या मदिरा का सेवन न करें। अगर व्रत रख रहे हैं तो किसी भी सूरत में इन चीजों से दूर रहें। अगर व्रत नहीं कर रहे हैं तब भी मांस-मदिरा का त्‍याग करें। इन चीजों का सेवन करने के बाद न तो हनुमान जी की पूजा करें और न ही उनके मंदिर जाएं।

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद