लाइव न्यूज़ :

Guru Margi 2021: आज से गुरु ने चली सीधी चाल, इन 5 राशियों के धन में होगी वृद्धि

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2021 14:21 IST

देवगुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर मार्गी हो गए हैं। यह गुरु की नीच राशि मानी गई है। 20 नवंबर 2021 तक बृहस्पति देव इसी स्थिति में रहेंगे, इसके बाद ये कुंभ राशि में जाएंगे।

Open in App

बृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ युति कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को एक शुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी है। इसे वृद्धि, ज्ञान, गुरु, धन, विवाह सहित सत्कर्म का कारक माना जाता है। गुरु की सीधी चाल का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। इस अवधइ में चार राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। 

मेष 

गुरु की सीधी चाल से कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की संभावना है। प्रमोशन या फिर सैलरी में वृद्धि होगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पिताजी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ

गुरु मार्गी होने से आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा। आर्थिक राह में बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान आप कोई तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। आपके ज्ञान में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

इस अवधि में तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृ्द्धि होगी। विदेश यात्रा हो सकती है। नया वाहन या कोई मकान खरीद सकते हैं। कोई शुभ समाचर मिल सकता है। माता जी से रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। कुल मिलाकर गुरु का मार्गी आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।

धनु 

आपके धन में वृद्धि होगी। धन की बचत कर पाने में आप सफलता अर्जित करेंगे। धन की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर में स्थिति सुखद होगी। घर पर कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। आप सभी से प्यार से बातचीत करेंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। 

मीन

इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ होगा। विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। युवाओं को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?