लाइव न्यूज़ :

Coronavirus की नेगेटिव खबरों से जीवन में आ गई है मायूसी, तो इन मंत्रों के जाप से मन को करें शांत

By गुणातीत ओझा | Updated: June 16, 2020 15:27 IST

आप कोरोना वायरस से संबंधित खबरों को पढ़कर परेशान सा महसूस कर रहे हैं तो शास्त्रों द्वारा सुझाए गए कुछ मंत्रों का जाप कर अपने मन को शांत सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों के दिल-दिमाग में तनाव घर कर गया है।शास्त्रों में ऐसे कई मंत्रों का वर्णन है जिसके जाप से अशांत मन को शांत किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी परिस्थिति में इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत हो जाता है।

दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों के दिल-दिमाग में तनाव घर कर गया है। इन दिनों डिप्रेशन की शिकायतें बढ़ गई हैं। ऐसे समय में अशांत मन को शांत करने के लिए आध्यात्म की तरफ रुख कर लेना चाहिये। शास्त्रों में ऐसे कई मंत्रों का वर्णन है जिसके जाप से अशांत मन को शांत किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी परिस्थिति में इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत हो जाता है। आप भी कोरोना वायरस से संबंधित खबरों को पढ़कर परेशान हो गए हैं और असहज महसूस करने लगे हैं तो इन मंत्रों के जाप से अपनी समस्या दूर कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं उन मत्रों के बारे में जिसके जाब से अशांत मन को शांत किया जा सकता है...

यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः।।

क्या है इस मंत्र का अर्थ

इस मंत्र का अर्थ है भगवान मेरे मन को शांत करिये। मुझे चारों ओर आपके होने का स्मरण करवाइये। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से किया जाए तो मन में मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत आती है। इस मंत्र का जाप आप दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करते समय हमेशा ही मुंह को उत्तर दिशा में करके बैठें।

एकदंत महाबुद्धि: सर्व सौभाग्यदायक:।।

सर्वसिद्धिकरो देवा: गौरीपुत्रो विनायक:।।

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मन की एकाग्रता शक्ति प्रबल होती है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप नियमित तौर पर करने से परेशानियां दूर होती हैं। इस मंत्र का जाप हमेशा सुबह स्नान करने के बाद करना चाहिए। मंत्र का जाप करने के दौरान चेहरे को उत्तर की ओर रखें। इस मंत्र का जाप करते हुए ध्यान रहे कि लय बीच में टूटे नहीं। 108 बार उच्चारण करने के बाद ही इसे समाप्त करें।

टॅग्स :मंत्रधार्मिक खबरेंकोरोना वायरसज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना