लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2020: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और हस्त नक्षत्र का समय

By मेघना वर्मा | Updated: May 28, 2020 15:59 IST

हर साल गंगा के इसी पर्व गंगा दशहरा को लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देगंगा दशहरा, दस शुभ वैदिक गणनाओं के लिए मनाया जाता है।गंगा दशहरा वाले दिन लोग मां गंगा की पूजा करते हैं।

हिन्दू धर्म में गंगा को देवों की नदी कहा जाता है। मान्यता है कि इसमें एक बार स्नान करने से सभी तरह के पापों का नाश होता है। हर साल गंगा के इसी पर्व गंगा दशहरा को लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था। 

गंगा दशहरा वाले दिन लोग मां गंगा की पूजा करते हैं। काशी, हरिद्वार और प्रयाग के घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने जाते हैं। मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा करना ना तो संभव है और ना ही उचित। गंगा दशहरा वाले दिन दान-पुण्य का भी अपना अलग महत्व माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इस साल कब है गंगा दशहरा-

गंगा दशहरा तिथि व मुहूर्त 2020

दशमी तिथि प्रारंभ - 31 मई 2020 को 05:36 बजे शामदशमी तिथि समाप्त - 01 जून को 02:57 बजे शामहस्त नक्षत्र प्रारंभ- 01 जून को 3 बजकर एक मिनट पर सुबहहस्त नक्षत्र समाप्त- 02 जून को 01 बजकर 18 मिनट, सुबह

दस पापों का करता है नाश

गंगा दशहरा, दस शुभ वैदिक गणनाओं के लिए मनाया जाता है जो विचारों, भाषण और कार्यों से जुड़े दस पापों को धोने की गंगा की क्षमता को दर्शाता है। दस वैदिक गणनाओं में ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, दसवां दिन, गुरुवार, हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग, गर-आनंद यौग और कन्या राशि में चंद्रमा और वृष राशि में सूर्य शामिल हैं। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

लॉकडाउन में ऐसे करें गंगा दशहरा की पूजा

1. इस लॉकडाउन के बीच आपका गंगा घाट पर जाना उचित नहीं इसलिए घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। 2. स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 3. स्नान के दौरान ऊं नम: शिवाय नारायण्यै दशहराय गंगाय नम: का जाप करें। 4. इस दिन 10 अंका का विशेष महत्व है।5. पूजा करते समय सभी सामग्रियों को 10 की मात्रा में चढ़ाएं। 6. जैसे 10 फूल, 10 दीपक, 10 फल आदि।

गंगा दशहरा पर क्या दान करें

गंगा दशहरा पर शीतलता देने वाली चीजों का दान करना चाहिए। इसमें ठंडे फल, पंखा, मटका ,सत्तू का दान आदि कर सकते हैं। इस दिन घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा सुन सकते हैं।  

टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठगंगा दशहरा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग