लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा के स्वागत के लिए तैयार भक्त, लालबागचा राजा समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By अंजली चौहान | Updated: September 7, 2024 14:44 IST

Ganesh Chaturthi 2024:गणेश चतुर्थी उत्सव जोर-शोर से शुरू हो गया है, लालबागचा राजा, दगडूशेठ और अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

Open in App

Ganesh Chaturthi 2024: आज पूरे भारत में गणपति महाराज घर-घर विराजने वाले हैं। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है, खासतौर पर महाराष्ट्र में बप्पा के स्वागत का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। शनिवार, सात सितंबर की सुबह से भक्तों का मंदिरों में पहुंचना जारी है। मुंबई के लालबागचा राजा, दगडूशेठ और अन्य मंदिरों में प्रसिद्ध मूर्तियों के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मूर्ति लालबागचा राजा की पूजा करने के लिए शनिवार को लोगों की भीड़ उमड़ी और उन्होंने “गणपति बप्पा मोरया” का नारा लगाया। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह की आरती में भी भगवान की पूजा करने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी।

दूसरी तरफ, पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के बाहर लोग ढोल बजाते हुए सड़कों पर उतर आए और खुशी का त्योहार मनाया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार तक 2,635 मंडलों के आवेदनों को मंजूरी दे दी है, जबकि 300 और लंबित हैं, एक अधिकारी ने एएनआई को बताया।

माटुंगा में जीएसबी सेवा मंडल, जिसमें सोने से सजे भगवान गणेश हैं, को भी लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के मद्देनजर अगले दस दिनों तक सुरक्षा के लिए करीब 15,000 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। पुणे में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने एएनआई को बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, मोबाइल चोरी और जेबकतरी रोकने के लिए 22 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

दस दिवसीय उत्सव के लिए भीड़ की सुरक्षा और यातायात नियमों के लिए भी व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को त्योहार से पहले शुभकामनाएं दीं और लोगों से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से गणेश चतुर्थी मनाने का आग्रह किया।

मालूम हो कि महाराष्ट्र के अलावा भी त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है, तमिलनाडु के कोयंबटूर में श्रद्धालु पुलियाकुलम गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, थूथुकुडी जिले में त्योहार के दौरान मांग के कारण केले के पत्तों की कीमतें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर और गुजरात के वस्त्रपुर ना महागणपति मंदिर में सुबह की आरती बड़े उत्साह के साथ की गई, जिसमें हर जगह से श्रद्धालु आए।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीलालबाग का राजागणेश चतुर्थी उत्सवमुंबईभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स