Friday Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान, खत्म हो जाएगी पैसों की तंगी

By मेघना वर्मा | Published: December 6, 2019 09:30 AM2019-12-06T09:30:29+5:302019-12-06T09:30:29+5:30

ऋगवेद में उल्लेखित है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वहां कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। कभी भी आप किसी नारी का अपमान ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

Friday Ke Upay: Do these things on Friday for good wealth and success and money | Friday Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान, खत्म हो जाएगी पैसों की तंगी

Friday Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान, खत्म हो जाएगी पैसों की तंगी

Highlightsशुक्रवार के दिन किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली या मदीरा का सेवन ना करें। शुक्रवार के दिन आप लाल कपड़े जरूर पहनें।

हिन्दू शास्त्र में शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना ये भी जाता है कि जो जातक इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर लेता है उसकी तंगी दूर हो जाती है। 

शुक्रवार के दिन ना सिर्फ पूजा का ही नहीं बल्कि दान-पुण्य का भी काफी महत्व बताया गया है। शुक्रवार के दिन आपको कुछ खास चीजों का दान करने से भी फायदा मिल सकता है। 

शुक्रवार को इन चीजों का करें  दान

शुक्रवार को शुक्र ग्रह के लिए आप दान पुण्य कर सकते हैं। जिसकी कुंडली में शुक्र सही ना रहे उन्हें दान-पुण्य करना चाहिए। शुक्रवार के दिन आप
1. चावल
2. मिसरी
3. सफेद कपड़ा
4. दही
5. चांदी 
का दान कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन इनका दान करना शुभ माना जाता है। 

शुक्रवार के दिन मां संतोषी का पाठ जरूर करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन विवाहित महिलाओं को भोजन करवाएं। साथ ही उन्हें सुहाग के सामान भी दान करें। इन सामानों में चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी आदि हो सकता है।

शुक्रवार के दिन आप लाल कपड़े जरूर पहनें। खासकर सुहागिन महिलाओं को तो लाल रंग जरूर पहनना चाहिए। ये रंग मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय बताया जाता है।

ना करें तामसिक भोजन

शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली या मदीरा का सेवन ना करें। साथ ही इस दिन किसी भी तरह के जीव-जन्तु को किसी भी तरह का कष्ट ना पहुंचाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं। 

ना करें किसी नारी का अपमान

ऋगवेद में उल्लेखित है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वहां कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। कभी भी आप किसी नारी का अपमान ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

मन में ना लाएं गलत विचार

चोरी, लड़ाई या किसी के लिए मन में गलत विचार लाना भी सही नहीं माना जाता। शुक्रवार के दिन किसी से झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने से भी लक्ष्मी जी नाराज हो सकती है।  

Web Title: Friday Ke Upay: Do these things on Friday for good wealth and success and money

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे