Friday Ke Upay: शुक्रवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी-छाई रहेगी कंगाली

By मेघना वर्मा | Published: November 29, 2019 09:25 AM2019-11-29T09:25:35+5:302019-11-29T09:26:40+5:30

ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जिस घर में होती हैं वहां ऐश्वर्य और वैभव का वास होता है। माता लक्ष्मी जिन पर प्रसन्न हो जाती हैं उनका पूरा जीवन आरामदायक और सुख में गुजरता है। 

Friday Ke Totke, Friday ke upay, shukrwar ke totke, shukrawar ke upay in hindi | Friday Ke Upay: शुक्रवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी-छाई रहेगी कंगाली

Friday Ke Upay: शुक्रवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी-छाई रहेगी कंगाली

Highlightsशास्त्रों में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है।इस दिन लोग पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

शास्त्रों में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का दिन बताया जाता है। इस दिन लोग पूरे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही उनका आवाह्न करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जिस घर में होती हैं वहां ऐश्वर्य और वैभव का वास होता है। माता लक्ष्मी जिन पर प्रसन्न हो जाती हैं उनका पूरा जीवन आरामदायक और सुख में बीतता है। 

वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जो मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी पसन्द नहीं है। शुक्रवार के दिन आपको इन कामों को करने से बचना चाहिए। आइए आपको बताते हैं वो काम जिन्हें शुक्रवार के दिन आपको नहीं करना चाहिए। 

1. सांयकाल ना लें नींद

शुक्रवार के दिन शाम के समय सोने से बचें। माना जाता है कि मां लक्ष्मी शाम सांयकाल जागृत रहती हैं। इसलिए जातक को शुक्रवार के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। 

2. ना फैलाएं गंदगी

मां लक्ष्मी को सफाई बड़ी प्रिय मानी जाती है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई हो। शुक्रवार के दिन भी और दिन की तरह आप ज्यादा साफ-सफाई करें। खासकर पूजा घर को साफ रखें।

3. ना करें तामसिक भोजन

शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली या मदीरा का सेवन ना करें। साथ ही इस दिन किसी भी तरह के जीव-जन्तु को किसी भी तरह का कष्ट ना पहुंचाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं। 

4. ना करें किसी नारी का अपमान

ऋगवेद में उल्लेखित है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वहां कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। कभी भी आप किसी नारी का अपमान ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

5. मन में ना लाएं गलत विचार

चोरी, लड़ाई या किसी के लिए मन में गलत विचार लाना भी सही नहीं माना जाता। शुक्रवार के दिन किसी से झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने से भी लक्ष्मी जी नाराज हो सकती है। 

Web Title: Friday Ke Totke, Friday ke upay, shukrwar ke totke, shukrawar ke upay in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे