नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें तस्वीरें
By कोमल बड़ोदेकर | Published: March 18, 2018 06:37 AM2018-03-18T06:37:41+5:302018-03-18T06:58:50+5:30
मंदिरों में सफाई के कार्य और पूजन की तैयारियां के कार्य पहले ही शुरू किए जा चुके थे। रविवार तड़के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
नई दिल्ली, 18 मार्च। नवरात्र पर्व के आगाज के साथ ही रविवार से नव संवत्सर की शुरुआत हो चुकी है। इस पर्व की रौनक देश भर के तमाम देवी मंदिरों में देखने को मिल रही है। वहीं पूजा और व्रत के मद्देनजर बाजारों में रौनक है। मंदिरों में सफाई के कार्य और पूजन की तैयारियां के कार्य पहले ही शुरू किए जा चुके थे। रविवार तड़के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
नवरात्री के पहले दिन दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में श्रद्धालु पहली आरती में शामिल होने और पूजा करने के लिए बड़ी तादाद में पहुंचे।
Devotees throng Kalkaji Temple in #Delhi to offer prayers on the first day of #Navaratripic.twitter.com/h3cHFwUIlX
— ANI (@ANI) March 18, 2018
इसके अलावा मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र के पहले दिन सुबह बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे।
#Visuals of 'Aarti' being performed at Mumba Devi temple in #Mumbai on the first day of #Navaratripic.twitter.com/XZl1INb0kw
— ANI (@ANI) March 18, 2018
नवरात्र के मौके पर दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में आरती की शुरूआत करते हुए पुजारी।
'Aarti' being performed at Jhandewalan temple in #Delhi to mark the beginning of #Navaratripic.twitter.com/ifxdcEwHKt
— ANI (@ANI) March 17, 2018
आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्र को लेकर एक ओर जहां बाजारों में सुरक्षा के इतंजाम कड़े कर दिए गए हैं वहीं मंदिरों में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर भी सुरक्षा के मद्देनजर बैरीकेटिंग के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।