लाइव न्यूज़ :

February 2021 Vrat-Tyohar List: मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक, जानें फरवरी में कब है कौन सा त्योहार, पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2021 09:28 IST

फरवरी-2021 में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार ये माघ मास भी है। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत महत्व है। बसंत पंचमी इस बार 16 फरवरी को है तो वहीं मौनी अमावस्या 11 फरवरी को है।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी-2021 के इस महीने में गुप्त नवरात्रि की हो रही है शुरुआतषट्तिला एकादशी 7 फरवरी को, माघ अमावस्या 11 फरवरी को होगासरस्वती पूजा इस बार 16 फरवरी को है, 27 फरवरी को रविदास जयंती

साल 2021 के फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार ये माघ मास भी है। हिंदू धर्म में माघ मास का बहुत महत्व है और कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार इस महीने में आते हैं। 

फरवरी के इस महीने में जहां गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है तो वहीं बसंत पचंमी यानी सरस्वती पूजा भी 16 फरवरी को है। इसके अलावा कई और व्रत जैसे मौनी अमावस्या, षट्तिला एकादशी, जया एकादशी आदि भी पड़ रहे हैं। फरवरी-2021 में कौन से व्रत-त्योहार कब हैं, आईए जानते हैं।

4 फरवरी (गुरुवार)- कालाष्टमी7 फरवरी (रविवार)- षट्तिला एकादशी8 फरवरी (सोमवार)- वैष्णव षट्तिला एकादशी9 फरवरी (मंगलवार)- प्रदोष व्रत10 फरवरी (बुधवार)- मासिक शिवरात्रि11 फरवरी (गुरुवार)- माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या12 फरवरी (शुक्रवार)- माघ गुप्त नवरात्रि, कुंभ संक्रांति15 फरवरी (सोमवार)- गणेश जयंती16 फरवरी (मंगलवार)- वसंत पंचमी19 फरवरी (शुक्रवार)- नर्मदा जयंती24 फरवरी (बुधवार)- प्रदोष व्रत27 फरवरी (शनिवार)- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती28 फरवरी (रविवार)- फाल्गुन की शुरुआत

मौनी अमावस्या 2021: शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या को लेकर मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर आते हैं और प्रयाग के पवित्र संगम में स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। तिथि और मुहूर्त की बात करें 11 फरवरी को आधी रात 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ होगा और फिर 12 फरवरी को ये 12:37 बजे खत्म होगा।

ऐसे ही 16 फरवरी को पड़ने वाले बसंत पंचमी की बात करें तो शुभ मुहूर्त तारीख की सुबह 6 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। करीब 5 घंटे 36 मिनट तक का ये मुहूर्त है।

टॅग्स :हिंदू त्योहारमौनी अमावस्याबसंत पंचमीएकादशीप्रदोष व्रत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स