लाइव न्यूज़ :

धन कुबेर ही नहीं, भगवान ब्रह्मा से भी था रावण का रिश्ता, जानें लंकापति के परिवार के बारे में रोचक बातें

By गुलनीत कौर | Updated: October 19, 2018 07:44 IST

रावण के पिता महर्षि विश्रवा ने दो विवाह किए थे।

Open in App

वाल्मीकि रामायण में ऐसे कई रोचक तथ्य हैं जो आज भी सामने नहीं आए हैं। ऐसी कई कहानियां हैं जिनसे लोग आज भी अनजान हैं। कहानियों के अलावा उस काल में शामिल पात्रों के जीवन से जुड़ी कुछ बातें भी जानने योग्य है। 

रामायण काल में रावण कौन था, किसका पुत्र था, कहाँ का राजा था, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन उसके पूर्वजों के बारे में यदि आप जानेंगे तो आपको बेहद हैरानी होगी। वाल्मीकि रामायण के अनुसार रावण एक ब्राह्मण था, किन्तु वह राक्षस क्यों बना और किसलिए दैत्यों का राजा कहलाया, आइए जानते हैं उसके परिवार के बारे में।

रावण का परिवार 

वाल्मीकि रामायण में दर्ज कथाओं के अनुसार रावण भगवान ब्रह्मा का परपोता था। जी हां, इस बात पर यकीन तो नहीं होता किन्तु पौराणिक तथ्यों के मुताबिक ब्रह्मा का एक मानस पुत्र था जिसका नाम था पुलस्त्य। 

पुलस्त्य ने भगवान ब्रह्मा से वुष्णु पुराण सुना था जिसे उन्होंने आगे ऋषि पराशर को भी सुनाया था। पुलस्त्य का विवाह राजा तृणबिंदु की पुत्री थी हुआ था। आगे चलकर इनके दो पुत्र हुए- अगस्त्य एवं विश्रवा।

ये भी पढ़ें: अस्त्र-शस्त्र एक नहीं, दो अलग शब्द हैं, जानें अस्त्र और शस्त्र में क्या है अंतर

रावण के पिता विश्रवा

दोनों ही परम ज्ञानी और तपस्वी थे। दोनों पुत्रों में से महर्षि विश्रवा का पहला विवाह भारद्वाज मुनि की पुत्री थी हुआ था। इनसे उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका नाम कुबेर था। 

महर्षि विश्रवा का दूसरा विवाह एक राक्षसी से हुआ, इससे उन्हें संतान रूप में रावण, कुंभकर्ण, विभीषण व शूर्पणखा की प्राप्ति हुई।

रावण का सौतेला भाई कुबेर

इस तरह से धन कुबेर रावण के सौतेले भाई थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार सोनी की लंका पर पहले धन कुबेर का ही राज था। 

रावण का विवाह एक अप्सरा की पुत्री मंदोदरी से हुआ था जिससे उसे सन्तान रूप में मेघनाद और अक्षयकुमार की प्राप्ति हुई। 

इन तथ्यों के मुताबिक ही रावण भगवान ब्रह्मा का परपोता हुआ। 

टॅग्स :रामायणदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतमहाराष्ट्र विजयादशमीः दशहरे की बात, अपनी डफली-अपना राग, समर्थकों और अनुयायियों को संदेश देने की पुरानी परंपरा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग