लाइव न्यूज़ :

स्वप्न शास्त्र: आपको भी आते हैं अजीबो-गरीब सपनें! यहां जानिए कौन से होते हैं शुभ-कौन से अशुभ

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2020 10:46 IST

कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका आपकी अभी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता। वो बस आपके मन को विचलित कर जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है।कई सपने ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी से मेल खाते हैं।

हिन्दू धर्म में नींद में आने वाले सपनों का भी अपना अलग महत्व बताया गया है। किसी का मानना होता है कि नींद में आने वाले सपने सिर्फ और सिर्फ आपके दिमाग की या आपकी सोची हुई चीजों की उपज होती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये तक मानना है कि आपके सपने आपके पूर्व जन्म की यादें होती हैं। 

सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। कई सपने ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी से मेल खाते हैं मगर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका आपकी अभी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता। वो बस आपके मन को विचलित कर जाते हैं। क्या होता है इन सपनों का मतलब और कौन से सपने होते हैं शुभ, कौन से अशुभ आइए हम बताते हैं आपको-

तुरीयावस्था में आते हैं सपने

दरअसल सपने ना तो आपको जागते हुए आते है और ना ही तब जब आप बहुत गहरी नींद में हों। सपने तुरीयावस्था में आते हैं। जो इन दोनों के बीच की जगह होती है। बहुत सारे एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके सपनों के पीछे कहीं ना कहीं आपके ग्रहों और नक्षत्रों का हाथ होता है। 

ये होते हैं शुभ सपने

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कमल का फूल, बंदर, हंस और गाय का सपना आए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये सपने धन संपत्ति और वैभव के साथ संतान प्राप्ति के भी सूचक होते हैं। इसके अलावा अगर आप सपने में कोई सफेद चीज देख रहे हैं तो समझिए आपको किसी बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है। 

पानी या नहाने का सपना

अगर आपको कभी सपने में पानी दिखे या शांत और ठंडा जल दिखे या आप खुद को नहाता हुए देखें तो इसे भी शुभ सपना कहा जाता है। अगर आपको सपने में सेब दिखे तो माना जाता है कि ये आपके दीर्घ आयु का संकेत देता है। कहीं से गिरना, आग की पकड़ में आना जैसा सपना भी शुभ होता है। 

ये होते हैं अशुभ सपने

अगर आप सपने में सोना, जेवर, गहने जैसे सपने देखते हैं तो समझिए की ये आपके लिए बिल्कुल शुभ नहीं हैं। ये सपने बीमारी का संकेत देते हैं। इसके अलावा शादी का सपना या नाचने या हंसने का सपना भी अशुभ माना जाता है। नदी में डूबना, मल विर्सजन करना और सांप को मारना, लाल फूरों के पेड़ जैसे सपने अशुभ माने जाते हैं। 

टॅग्स :सपनेपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य