लाइव न्यूज़ :

Diwali 2023: दीपावली को इन गीत को सुन कर मन को बहलाए, न केवल पर्दे पर गूंजे बल्कि अभिन्न अंग बने, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2023 06:41 IST

Diwali 2023: कई संगीत निर्देशकों, लेखकों और गायकों ने अनगिनत गीतों के माध्यम से इस त्योहार के मर्म को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1944 के इस गीत के संगीतकार नौशाद रहे, जिसे डी.एन. मधोक ने लिखा था।मदन मोहन इसके संगीतकार थे। इस गाने को आशा भोसले ने गाया। गीत को गाया जो वर्ष 1961 की फिल्म "नजराना" का हिस्सा था।

Diwali 2023: दिवाली पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है और हिंदी फिल्मों में रोशनी के इस त्योहार को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया है। श्वेत-श्याम फिल्मों से लेकर समकालीन सिनेमा तक के कई संगीत निर्देशकों, लेखकों और गायकों ने अनगिनत गीतों के माध्यम से इस त्योहार के मर्म को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

आइये जानते हैं दिवाली पर आधारित ऐसे ही सदाबहार गीतों के बारे में जो न केवल पर्दे पर गूंजे बल्कि वास्तविक जीवन में दिवाली पर्व का भी अभिन्न अंग बन गए। 'आई दिवाली आई दिवाली': यह गीत स्वतंत्र भारत से पहले की फीचर फिल्म 'रतन' का है जिसका निर्देशन एम. सादिक ने किया।

वर्ष 1944 के इस गीत के संगीतकार नौशाद रहे, जिसे डी.एन. मधोक ने लिखा था जबकि गायिका जोहराबाई अम्बालेवाली थीं। 'आयी दिवाली आई कैसे उजले लाई': यह सदाबहार गीत वर्ष 1958 की फिल्म "खजांची" का है। यह गीत प्रसिद्ध राजेंद्र कृष्ण द्वारा लिखा गया और मदन मोहन इसके संगीतकार थे। इस गाने को आशा भोसले ने गाया।

'मेले हैं चिरागों के': लता मंगेशकर ने इस गीत को गाया जो वर्ष 1961 की फिल्म "नजराना" का हिस्सा था। इसके गीतकार राजेंद्र कृष्ण और संगीत निर्देशक रविशंकर शर्मा थे। "दीप दिवाली के झूठे": हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पर फिल्माया गया यह गाना वर्ष 1973 की हिट फिल्म 'जुगनू' का है।

किशोर कुमार और सुषमा श्रेष्ठ द्वारा गाए गए इस गाने के संगीतकार एसडी बर्मन थे। "आयी है दिवाली सुनो जी घरवाली": यह गाना वर्ष 2001 की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म "आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया" का है जिसमें गोविंदा, जूही चावला, तब्बू, जॉनी लिवर समेत विभिन्न कलाकार थे।

हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार शानू, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत ने अलग-अलग कलाकारों के लिए अपनी आवाज दी है। "हैप्पी दिवाली": वर्ष 2005 में फिल्म के रिलीज होने के बाद इस गीत को हर घर और पार्टियों में बजाया जाता है। फिल्म 'होम डिलीवरी-आपको...घर तक' के इस गीत को सुनिधि चौहान, वैशाली, सुरथी, दिव्या और सूरज ने गया है। इसके गाने के संगीतकार विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी हैं। 

टॅग्स :दिवालीगानाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स