लाइव न्यूज़ :

Diwali 2021 Upay: दिवाली की रात ये 5 टोटके बना सकते हैं आपको धनवान

By रुस्तम राणा | Updated: November 4, 2021 15:36 IST

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कार्तिक अमावस्या पर तुला राशि पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। इस दिन तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद हैं।

Open in App

देश भर में आज दिवाली की धूम है। रौशनी के इस पर्व में भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम, लंकापति रावण का वध करके वापस अयोध्या लौटे थे। जिसके बाद लोगों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। रौशनी का यह महापर्व धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस बार दिवाली पर ग्रहों का खास योग बना है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कार्तिक अमावस्या पर तुला राशि पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। इस दिन तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद हैं। दिवाली की रात मामूली से कुछ टोटके करके आप अपनी सोयी हुई किस्मत को बदल सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आपके लिए शुभ हो सकता है।

मां लक्ष्मी को करें कुमकुम अर्पित

दिवाली में होने वाली शाम की पूजा में मां लक्ष्मी को कुमकुम अर्पित करें और धन की देवी लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष गुलाब की खुशबू वाली अगरबत्ती जलाएं और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे धन की प्राप्ति का मार्ग खुलेगा।

तिजोरी पर रखें गोमती चक्र

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद नौ गोमती चक्र उस जगह पर रखें जहां अपने पैसे और कीमती समान रखते हों। इससे आपके घर में साल भर समृद्धि रहेगी। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

जरुरतमंद लोगों को बांटे दिवाली की खुशियां

दिवाली पूजा के बाद किसी जरूरतमंद या किसी गरीब को भर पेट खाना खिलाएं। इससे आपके जीवन में धन और वैभव में आएगा और धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

चने की दाल करें ये टोटका 

अगर आपका बनता काम हमेशा बिगड़ जाता है तो इस दिवाली लक्ष्मी पूजन के बाद उनकी प्रतिमा पर थोड़ी सी चने की दाल छिड़के। बाद में उन सभी दानों को पीपल के पेड़ पर समर्पित करें। इससे आपको सफलता मिलेगी।

धन लाभ में वृद्धि के लिए करें ये काम

दिवाली की रात साबुत फिटकरी का एक टुकड़ा अपने घर के चारों ओर घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उसे उत्तर की दिशा की तरफ फेंक दें। इससे धन लाभ में वृद्धि होगी।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स