लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2021: धनतेरस पर 5 रुपये का ये उपाय, जगा देगा आपका सोया भाग्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2021 10:14 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

Open in App

दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरी और मां लक्ष्मी जी की आराधना विधि-विधान से की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से भी जातकों को बेहद लाभ प्राप्त होता है। 

धनतेरस पर धनिया लाना बेहद शुभ होता है। इसे धन की वृद्धि की प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन 5 रुपये के धनिया के साबुत दाने खरीदकर मां लक्ष्मी जी को अर्पित करें और कुछ दानों को बो देना चाहिए। माना जाता है कि इसको बोने पर अगर धनिया के पौधे निकलते हैं तो यह माना जाता है कि वर्षभर आपके घर पर मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहेगा।

यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और कर्ज से मुक्त होना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन 5 रुपये के दीपक लाकर, घर के बाहर दीपमाला बनाकर जलाएं। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है। उल्लू की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में घर में जहां भी आप पैसे रखते हों या घर की तिजोरी में धनतेरस वाले दिन उल्लू की तस्वीर लगाएं। इससे धन का आगमन बढ़ता है और घर में बरकत आती है। धनतेरस की पूजा के समय मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं। इससे आपके ऊपर लक्ष्मी मां की कृपा होगी और जीवनभर धन-धान्य के भंडार सदा भरे रहेंगे। 

धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी जी का रूप है। इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदकर घर लाना स्वयं मां लक्ष्मी जी को घर पर लाने जैसा है। धनतेरस के दिन जिस भी घर में मां लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है, उसे जीवनभर धन की कमी नहीं रहती है। उस जातक के धन-धान्य के भंडार हमेशा बने रहते हैं। इस दिन आप किसी गरीब को झाड़ू का दान भी कर सकते हैं।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :धनतेरसहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स