Dhanteras 2019: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 3 चीजें, उसी दिन से छा जाएगी कंगाली

By मेघना वर्मा | Published: October 18, 2019 03:43 PM2019-10-18T15:43:19+5:302019-10-25T09:26:42+5:30

Dhanteras par kya nahi kharidna chahiye: धनतेरस पर लोग अपने घर लक्ष्मी के स्वरूप को मानकर कोई ना कोई नयी वस्तु जरूर लाते हैं। इसे शास्त्रों में बेहद शुभ बताया गया है।

Dhanteras 2019: dhanteras par kya nahi kharidna chahiye, dont buy these things on Dhanteras | Dhanteras 2019: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 3 चीजें, उसी दिन से छा जाएगी कंगाली

Dhanteras 2019: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 3 चीजें, उसी दिन से छा जाएगी कंगाली

Highlightsइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रही है।माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे।

दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस के त्योहार पर खरीददारी करने का प्रचलन है। माना जाता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग इस दिन अपने घर में नए बर्तन और नयी चीजें खरीद कर लाते हैं। सिर्फ यही नहीं धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। 

कार्तिक महीने के शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। मान्यता है कि दिवाली वाले दिन ही श्रीराम, लकांपति रावण का वध करके अयोध्या वापिस आए थे। इसी वजह से लोगों ने इस दिन अपने घरों में दीये जलाए थे। तभी से दिवाली का ये पावन पर्व हर साल मनाया जाता है। 

दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं। इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाना है। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है।

धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरदीना शुभ जरूर होता है मगर कुछ चीजों को खरीदना वर्जित होता है। आइए आपको बताते हैं धनतेरस पर वो 3 चीजें जो बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए।

लोहे का कोई भी सामान

धनतेरस पर लोहे का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। इस दिन आप सोने का, चांदी का अन्य किसी भी धातु को खरीद सकते हैं मगर भूलकर भी इस दिन लोहे के किसी भी सामान को ना खरीदें। ये आपके लिए अशुभ हो सकता है। 

काले-भूरे रंग का सामान

हिन्दू धर्म में काले और भूरे रंग को नकारात्मकता से जोड़ा जाता है। इसीलिए किसी भी शुभ समय पर काले या भूरे रंग को नहीं इस्तेमाल किया जाता। आप भी धनतेरस के दिन काले या भूरे रंग को ना पहनें ना इसका इस्तेमाल करें।

नुकीली या धारदार चीजें

किसी भी शुभ काम में नुकीली या धारदार चीजों के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। धनतेरस के दिन भी आप भी किसी नुकीली या धारदार चीज जैसे चाकू या कैंची आदि को ना खरीदें। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम- 07:08 से 08:31 तक 
प्रदोष काल- 05:58 PM से 08:31 PM
वृषभ काल- 07:07 PM to 09:02 PM
त्रयोदशी तिथी की शुरुआत -  25 अक्टूबर को 07:08 PM बजे
त्रयोदशी तिथी खत्म - 26 अक्टूबर को 03:46 PM बजे

खरीददारी करने की सही तिथि

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-06:43 PM से 07:08 PM तक
इस मुहूर्त में यदि आप सोना खरदीते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जा सकता है। वहीं आप अन्य सामान भी इसी समय पर खरीद सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। 

Web Title: Dhanteras 2019: dhanteras par kya nahi kharidna chahiye, dont buy these things on Dhanteras

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे