लाइव न्यूज़ :

Christmas Day 2019 Gifts: क्रिसमस पर राशि अनुसार दें गिफ्ट, जाग जाएगी सोयी हुई किस्मत

By मेघना वर्मा | Updated: November 21, 2019 12:44 IST

Christmas Day 2019 Gifts Ideas: क्रिसमस के दिन लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार गिफ्ट दें तो यह आपके लिए फायदे मंद हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे 25 दिसम्बर को मनाए जाने वाले इस त्योहार की तैयारियां जोरो पर हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।

देशभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 दिसम्बर को मनाए जाने वाले इस त्योहार की तैयारियां जोरो पर हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस के दिन लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार गिफ्ट दें तो यह आपके लिए फायदे मंद हो सकता है।

आइए हम आपको बताते हैं कि इस साल क्रिसमस पर आपको अपनी राशि के अनुसार क्रिसमस का गिफ्ट देना चाहिए। 

मेष राशि

मेष राशि वालों को हमेशा ही चमकदार चीजें पसंद आती है। ऐसी ही चीजें उन्हें क्रिसमस पर गिफ्ट भी करना चाहिए। आप चाहें तो इस साल कलरफुल स्कार्फ या हैट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही कोई नया टेक गैजेट या कोई स्पोर्ट्स से जुड़ी हुई चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग हमेशा छोटी-छोटी चीजों को पसंद करते हैं। मगर इनको लग्जरी और कंफर्ट भी चाहिए होता है। तो इस क्रिसमस आप इन्हें वाइन की बॉटल या एक चॉकलेट का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही एक वॉर्म ब्लैंकेट गिफ्ट कर सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अपनी पर्सनालिटी से बहुत प्यार होता है। मिथुन राशि के जातक बहुत बातूनी भी होते हैं। ऐसे लोगों को किताबों और मूवी का शौक होता है। तो आप इस क्रिसमस पर उन्हें किताब या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन दे सकते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले बहुत सेंसटिव होते हैं। इन्हें आप कुकबुक या होम डेकोर के आइटम दे सकते हैं। ये इनके दिल के बेहद करीब रहेंगे। 

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को आप गोल्ड की ज्वैलरी या स्टाइलिश क्लोथ दे सकते हैं। सिंह राशि वालों की पावफुल पर्सनालिटी से ये बिल्कुल मैच करता है। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कुछ ऐसा उपहार दें जिनसे उनकी जिंदगी आसान हो जाए। इन्हें आप ब्युटिफुल कैंडिल सेट या कुकवेयर सेट दे सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस साल आप खाने की कुछ अच्छी सेरेपी या किसी रेस्ट्रां का डिनर डेट ऑफर कर सकते हैं। क्योंकि तुला राशि के लोग खाने के शौकीन होते हैं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग मस्त-मौला होते हैं। ऐसे लोगों को आप कलरफुल हैट या प्यारा सा स्कार्फ दे सकते हैं। 

धनु राशि

धनु राशि के लोग घूमने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों को घूमने से जुड़े हुए सामान दे सकते हैं। इन्हें आप ट्रेवेल वाउंचर या नाइस पयजामा या स्लिपर्स भी दे सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग बहुत हार्डवर्किंग होते हैं। इन्हें आप कुछ भी गिफ्ट करें बस वो उनके दिल के करीब हो जाएगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को नई तकनीक में काफी दिलचस्पी होती है। इस राशि के जातकों को आप कुछ भी रंग-बिरंगा गिफ्ट कर सकते हैं। चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक समान भी ऑफर कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग रोमांटिक और सेंसटिव होते हैं। ये लोग केयर चाहते हैं। तो आप इस क्रिसमस उन्हें क्राफ्टी मटिरयल दे सकते हैं। जैसे बाथ ऑयल, अच्छा सा परफ्यूम या स्विमिंग एस्सेसरीज। 

टॅग्स :क्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

भारतहाथ जोड़े चर्च में प्रार्थना करते पीएम मोदी, क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च प्रार्थना सभा में हुए शामिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल