Christmas 2021 Gift: क्रिसमस पर जरूर दें वास्तु के अनुसार दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को ये गिफ्ट्स, चमकेगा भाग्य का सितारा

By रुस्तम राणा | Published: December 24, 2021 03:35 PM2021-12-24T15:35:02+5:302021-12-24T15:37:38+5:30

इस दिन लोग भी अपने यार-दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देकर खुशियां बांटते हैं। अगर आप भी अपने करीबी लोगों को क्रिसमस के मौके पर उपहार देने की सोच रहे हैं तो आप वास्तु के अनुसार गिफ्ट देकर उनकी जिंदगी में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

christmas 2021 Gifts according to vastu shastra on christmas | Christmas 2021 Gift: क्रिसमस पर जरूर दें वास्तु के अनुसार दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को ये गिफ्ट्स, चमकेगा भाग्य का सितारा

मेरी क्रिसमस 2021

'क्रिसमस डे' दुनियाभर में 25 दिसंबर को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह ईसाई समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर हर साल क्रिसमस डे मनाया जाता है। सेंटा क्लॉज का गिफ्ट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा क्रिसमस ट्री इस पर्व की खास विशेषता होती है। 

क्रिसमस पर उपहार देने की है परंपरा

इस दिन लोग भी अपने यार-दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देकर खुशियां बांटते हैं। अगर आप भी अपने करीबी लोगों को क्रिसमस के मौके पर उपहार देने की सोच रहे हैं तो आप वास्तु के अनुसार गिफ्ट देकर उनकी जिंदगी में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं आप अपने प्रियजन को वास्तु के अनुसार क्या गिफ्ट दे सकते हैं। 

क्रिसमस ट्री

क्रिसमस डे के दिन क्रिसमस ट्री से अच्छा और क्या गिफ्ट हो सकता है। कहते हैं इसे घर पर लगाने से भाग्य में वृद्धि होती है और कई अन्य तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसके प्रभाव से लोगों का सोया भाग्य जाग जाता है। इसके प्रभाव से घर में परिजनों के बीच प्रेम भाव बना रहता है।

लॉफिंग बुद्धा

क्रिसमस जैसे खास मौके पर आप लॉफिंग बुद्धा को अपनों को गिफ्ट दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार लॉफिंग के प्रभाव से घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसे हमेशा पूर्व दिशा या फिर उगते हुए सूर्य की दिशा में ही रखना चाहिए। 

सात घोड़ों की तस्वीर

क्रिसमस के मौके पर आप अपने करीबी लोगों की उन्नति और भाग्योदय चाहते हैं तो आपको इस दिन उन्हें उपहार में सात घोड़ों की तस्वीर देनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये उपहार देना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सात घोड़ों को सूर्य के रथ का प्रतीक माना जाता है, जो सदैव चलायमान है।  

सोने-चांदी के गिफ्ट

अगर आप क्रिसमस पर किसी को सोने चांदी की चीजों को देने में सक्षम हैं तो यह और भी उत्तम है। इस गिफ्ट के प्रभाव से आप उनके जीवन में खुशियों का सबेरा ला सकते हैं। धन-समृद्धि के साथ-साथ उनकी सेहत में यह गिफ्ट सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 

Web Title: christmas 2021 Gifts according to vastu shastra on christmas

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे