Christmas 2019: क्रिसमस आज, जानें क्या हैं क्रिसमस ट्री का महत्व और क्यों सजाते हैं इसे आज के दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 25, 2019 07:14 AM2019-12-25T07:14:11+5:302019-12-25T07:14:11+5:30

Christmas 2019: मान्यता है क्रिसमस ट्री को सजाने-संवारने की परंपरा जर्मनी से शुरू हुई थी। इसे सजाने और लोकप्रिय बनाने का श्रेय बोनिफस टुयो को जाता है।

Christmas 2019: importance of christmas tree and why it is decorated on 25th december | Christmas 2019: क्रिसमस आज, जानें क्या हैं क्रिसमस ट्री का महत्व और क्यों सजाते हैं इसे आज के दिन

Christmas 2019: क्यों सजाते हैं क्रिसमस ट्री (फाइल फोटो)

HighlightsChristmas 2019: क्रिसमस ट्री को सजाने की है ईसाई धर्म में खास परंपराक्रिसमस ट्री को कभी भी खाली नहीं रखें और कोशिश करें ये भरा-भरा नजर आए

Christmas 2019: क्रिसमस का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। ईसा मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर पूरी दुनिया में मनाये जाने वाला ये त्योहार ऐसे तो ईसाईयों का प्रमुख त्योहार लेकिन अब इसके जश्न में अब लगभग हर धर्म के लोग शामिल होते हैं। क्रिसमस मनाने को लेकर भी कई तरह की परंपराएं दुनिया भर में प्रचलित हैं। लोग इस दिन अपने घरों को सजाते-संवारते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं।

Christmas 2019: क्रिसमस ट्री सजाने की है खास परंपरा

क्रिसमस की सबसे खास पहचान क्रिसमस ट्री है। इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने-संवारने की खास परंपरा है। दरअसल क्रिसमस ट्री बालसम या फर का होता है। इस पर रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जाती है। इसमें घंटिया बांधी जाती है। साथ ही इसमें छोटे-छोटे उपहार बांधे जाते हैं और अन्य सुंदर चीजों से भी इसे सजाया जाता है। मान्यता है कि ये वृक्ष को जिस घर में रखा जाता है वहां नकारात्मकता नहीं रहती है।

मान्यता है क्रिसमस ट्री को सजाने-संवारने की परंपरा जर्मनी से शुरू हुई थी। कहते हैं कि जब ईसा मसीह का जन्म हुआ तो अन्य देवताओं ने इस खुशी में सदाबहार फर को सितारों और और चमकीली चीजों से सजाया था। इसके बाद से ही क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा शुरू हुई। इसे सजाने और लोकप्रिय बनाने का श्रेय बोनिफस टुयो को जाता है जो एक धर्म प्रचारक थे।

Christmas 2019: क्रिसमस ट्री को लेकर ये रोचक कहानी भी प्रचलित

क्रिसमस ट्री को लेकर एक बहुत रोचक कहानी भी प्रचलित है। मान्यता है कि ये वृक्ष आदम के बाग में लगा था। उस समय हव्वा ने इसका फल तोड़ लिया था। परमेश्वर ने हालांकि इस वृक्ष से फल तोड़ने के लिए मना किया था। बहरहाल, हव्वा के फल तोड़ते ही इस पेड़ की पत्तियां सिकुड़ गई और नुकली हो गईं। यही नहीं, इसकी वृद्धि भी रूक गई। ईसा मसीह का जब जन्म हुआ तो ये वृक्ष फिर से बढ़ने और फलने-फूलने लगा।

Christmas 2019: घर में कैसे सजाएं क्रिसमस ट्री

घर या ऑफिस में क्रिसमस ट्री हमेशा मुख्य द्वार के दाएं तरफ रखना चाहिए। इसे सजाने में कोई कसर नहीं छोड़े। कोशिश करें क्रिसमस ट्री खाली-खाली नजर नहीं आए। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री जितना भरा-भरा नजर आएगा उतनी ही सकारात्मक उर्जा घर में बनी रहेगी। क्रिसमस ट्री के पास गिफ्ट के बॉक्स भी रखें।

English summary :
The Christmas festival is being celebrated all over the country today. This festival, which is celebrated all over the world as a symbol of the birth of Jesus Christ, is such a major festival of Christians, but now people of almost every religion are involved in its celebration.


Web Title: Christmas 2019: importance of christmas tree and why it is decorated on 25th december

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे