Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण 03 मार्च, मंगलवार को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगा और समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर सबसे पहले मन और भावनाओं पर पड़ेगा। इस दौरान व्यक्ति को मानसिक अस्थिरता, चिंता या निर्णय लेने में भ्रम महसूस हो सकता है, इसलिए इस समय शांत रहना और बड़े फैसलों से बचना बेहतर माना जाता है। हालांकि मेष सहित 4 राशियों पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। ये राशिया निम्न प्रकार हैं :-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण करियर में नई जिम्मेदारियों और पदोन्नति के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अधिकारियों से सराहना मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील या साझेदारी का लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय स्थिरता और लाभ का संकेत दे रहा है। संपत्ति या निवेश से लाभ हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन आपको इस समय मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, लेकिन लाभ के संकेत प्रबल हैं। साथ ही इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है। करियर में बदलाव या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है।