लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2024: इस बार होली के रंग में चंद्र ग्रहण का भंग, जानें समय, तारीख और त्योहार पर इसका प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2024 16:41 IST

ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है और इस बार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगाफाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगाज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा

Chandra Grahan 2024 on Holi: इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इसके एक दिन पहले 24 मार्च 2024 को होलिका दहन है। होली उत्सव से आठ दिन पहले होलाष्टक लगेगा। होलाष्टक 17 मार्च 2024 से लग जाएगा। होली रंग, प्रेम,यौवन, उमंग और भाईचारे का त्योहार है। रंग,अबीर, गुलाल, गुजिया, मिष्ठान और फाल्गुन के गीत इस त्योहार की खास पहचान है। लेकिन इस बार होली रंग में ग्रहण का भंग पड़ जाएगा। जी हां, क्योंकि इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। बता दें कि ज्योतिष और धर्म के नजरिए से ग्रहण को एक अशुभ अवधि के रूप में देखा जाता है। आइए जानते हैं होली के त्योहार पर इस बार चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव रहने वाला है। 

होली 2024 पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है और इस बार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। 

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2024?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को लगेगा, लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसके यहां नहीं दिखाई देने के कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में होली के त्योहार पर इसका प्रभाव भी शून्य रहेगा। यानी आप होली धूमधाम के साथ मना सकेंगे। बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है।

कहां- कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2024?

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। किंतु चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। वही मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

टॅग्स :होलीचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स