लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2024: 18 सिंतबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कितना खतरनाक, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2024 17:13 IST

Chandra Grahan 2024 Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर अच्छे बुरे प्रभाव डालेगा। 

Open in App

Chandra Grahan 2024: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 6:11 बजे से शुरू होकर सुबह 10:17 तक रहेगा जिसकी कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की है। ग्रहण में लगने वाले सूतक काल के दौरान कई शुभ कार्यों की मनाही हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर अच्छे बुरे प्रभाव डालेगा। 

सभी राशियों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि: आंशिक चंद्र ग्रहण के प्रभाव से धन की हानि हो सकती है। ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

वृष राशि: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से दोस्तों के साथ झगड़ा हो सकता है। अचानक से धन लाभ का योग बन रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो गलत पोस्ट डालने से मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि: आंशिक चंद्र ग्रहण प्रभाव से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। बोली, भाषा खराब हो सकती है। धैर्य रखने से संकटों को टाल सकते हैं।

कर्क राशि: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार बिजनेस में निर्णय सावधानी से लें, हानि का योग बना है।

सिंह राशि: ग्रहण के प्रभाव से क्रोध अधिक आएगा। इस पर काबू करना होगा। यदि बॉस की भूमिका में हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर शांत रहने का प्रयास करें।

कन्या राशि: ग्रहण के प्रभाव से धन की बचत को लेकर किए गए प्रयास कुछ हद तक अच्छे परिणाम दे सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी बड़ी समस्या से अचानक राहत मिलने के संकेत मिल सकते हैं।

तुला राशि: आंशिक चंद्र ग्रहण के कारण विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वीजा आदि में आ रही दिक्कत दूर हो सकती है, बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग परेशान रहेंगे। कोई रणनीति काम नहीं आएगी।

वृश्चिक राशि: ग्रहण के प्रभाव से रणनीति बनाने में व्यस्त रहेंगे। इस समय कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। जो गलत कार्य आपसे करा सकते हैं। सतर्क रहें।

धनु राशि: ग्रहण काल के दौरान जीवनसाथी की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल की प्लानिंग कर सकते हैं। पॉडकस्ट या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं तो कंटेंट के लिए अधिक संघर्ष नहीं करना होगा।

मकर राशि: ग्रहण के प्रभाव से गलत कामों को करने से बचें। नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जिन लोगों से कर्ज लिया है, उसे चुकाने की कोशिश करें। जीवनसाथी को नाराज न करें।

कुंभ राशि: आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान मन को एकाग्र करने में दिक्कत आएगी। मन भटकने से किसी भी लक्ष्य को पाने में मुश्किल आएगी। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करें। ऑफिस में अपनी कार्य शैली में सुधार करें। एचआर और बॉस की आप पर कड़ी नजर है। 

मीन राशि: ग्रहण कुछ मामलों में शुभ परिणाम देने वाला है। अचानक से जीवन में कुछ अच्छा घट सकता है। किसी तरह के गलत कार्य न करें न योजना बनाएं, नहीं तो दिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग