लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2024: 30 साल बाद चैत्र नवरात्रि में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2024 15:13 IST

Chaitra Navratri 2024: इस साल माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी। इसके अलावा 30 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस साल चैत्र नवरात्रि पर अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश योग का निर्माण होने जा रहा है।

Open in App

Chaitra Navratri 2024: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। शक्ति पूजन का यह पावन पर्व हिन्दू नववर्ष के दिन यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि पर्व 9 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसका समापन 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन होगा। इस साल चैत्र नवरात्रि पर्व बेहद खास माना जा रहा है। इस साल माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी। इसके अलावा 30 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस साल चैत्र नवरात्रि पर अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में कुछ विशेष राशियों को लाभ प्राप्त होगा। ये राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष- चैत्र नवरात्रि के दौरान आपके अच्छे दिन शुरू होंगे। आपको हर एक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ के योग बनेंगे। इस अवधि में आप कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। इस अवधि में आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। इस अवधि में आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप विदेश जाने का विचार कर रहे हैं तो यह आशा भी आपकी पूरी हो सकती है। 

वृषभ- इस राशि के जातकों के नवरात्रि पर बन रहा शुभ संयोग बेहद कारगर साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार देखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। इस अवधि में आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिजनों के माध्यम से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

कर्क- इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर्व कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष खुशियां लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होगा जिससे आपके धन-दौलत में वृद्धि हो सकती है। यदि आप परेशानी का सामना कर रहे हैं तो नवरात्रि में आपके संकट माता रानी की कृपा से दूर हो सकते हैं। 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत