लाइव न्यूज़ :

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

By गुलनीत कौर | Updated: April 30, 2018 10:29 IST

ऐसी मान्यता है कि इसीदिन गौतम बुद्ध (भगवान बुद्ध) को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी महत्वपूर्ण तिथि को प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।

Open in App

आज यानी 30 अप्रैल को वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। इसे 'बुद्ध पूर्णिमा' या 'गुरु पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसीदिन गौतम बुद्ध (भगवान बुद्ध) को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी महत्वपूर्ण तिथि को प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग रूप से मनाया जाता है। प्रति माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना महत्व होता है परंतु वैशाख मास की पूर्णिमा को बेहद महत्ता दी जाती है। शास्त्रों  के अनुसार इस दिन विशेष उपाय करने से दुखों का नाश होता है और पारिवारिक हुशियाँ मिलती हैं। आगे जानिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय

- पूर्णिमा के दिन सुबह समय से उठकर स्नान करें और पूरे घर की साफ-सफाई अवश्य करें। इसके बाद ही पूजा करें- पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। पूजा के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें- घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह शुभ माना जाता है- कार्यस्थल पर भी गंगाजल का छिड़काव करें और यदि संभव तो हो कुमकुम के इस्तेमाल से स्वास्तिक का चिह्न भी बनाएं- पूर्णिमा के शुभ दिन पर कार्यस्थल पर लक्ष्मी-नायारम की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति स्थापित करने के बाद उसके आगे घी का दीपक जलाएं

- पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की प्रथा है। खीर बनाकर पहले भगवान को भोग लगाएं और इसके बाद घर के सदस्यों में बांट दें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार वालों में आपसी प्रेम बना रहता है और पैसे की कमी भी दूर होती है- संभव हो तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थल के दर्शन करें और पवित्र जल में स्नान भी करें। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व होता है- पूर्णिमा का व्रत करने के विभिन्न लाभ होते हैं। इसदिन व्रत ना भी करें तो सुबह भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें और शाम में चन्द्रमा को जल अर्पित करें। ऐसा करने से मन माँगी मुराद पूरी होती है

टॅग्स :गौतम बुद्धपूर्णिमाहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य