लाइव न्यूज़ :

Barsana Lathmar Holi 2024: अंग्रेज कलेक्टर ग्राउस ने 1877 को देखी बरसाना की लठमार होली, आखिर क्या है महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2024 13:28 IST

Barsana Lathmar Holi 2024: ब्रज  में होली की विधिवत शुरुआत  बरसाना-नन्दगांव की लठामार होली से ही होती है औऱ दाऊजी के हुरंगा के साथ 'ढप धर दै यार गयी पर की...।'

Open in App
ठळक मुद्देब्रज के इस अनुपम प्रेम में सराबोर हो अपनी सुधबुध खो बैठता है।22 फरवरी 1877 को  घोड़ सवारी करते हुए बरसाना की लठमार होली देखने आए।मिस्टर ग्राउस ने जिस स्थान से होली देखी, यह स्थान आज भी कटारा हवेली के नाम से  विख्यात है।

विवेक दत्त मथुरिया, बरसानाः मथुरा के अंग्रेज कलेक्टर एफएस ग्राउस भी बरसाना की लठमार होली की एक झलक पाने के लिए घोड़े पर सवार होकर बरसाना पहुंचे। उन्होंने होली के आंखों देखे हाल का वर्णन अपने शोधपरक ग्रंथ 'डिस्ट्रिक्ट मेमोयर ऑफ मथुरा' में किया है।  राधकृष्ण कालीन  अलौकिक प्रेम की इस परंपरा का आकर्षण ही कुछ ऐसा है। फागुन में  ब्रज में चालीस दिन का होली के रूप में अनुराग महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। ब्रज  में होली की विधिवत शुरुआत  बरसाना-नन्दगांव की लठामार होली से ही होती है औऱ दाऊजी के हुरंगा के साथ 'ढप धर दै यार गयी पर की...।'

 के संबोधन के साथ संपन्न होती है। हर किसी यह इच्छा रहती है कि जीवन में एक बार एक झलक बरसाना नंदगांव की लठमार होली की मिल जाए। जो एक बार नंदगांव-बरसाने के हुरियारे और हुरियारिनों के बीच होने वाली लठमार होली की झलक  पा लेता है वह ब्रज के इस अनुपम प्रेम में सराबोर हो अपनी सुधबुध खो बैठता है।

मथुरा राजकीय संग्रहालय के संस्थापक और तत्कालीन अंग्रेज कलेक्टर एफएस ग्राउस भी 22 फरवरी 1877 को  घोड़ सवारी करते हुए बरसाना की लठमार होली देखने आए। मिस्टर ग्राउस ने जिस स्थान से होली देखी, यह स्थान आज भी कटारा हवेली के नाम से  विख्यात है।

बरसाना के सांस्कृतिक इतिहास के जानकार योगेंद्र सिंह छौंकर बताते हैं कि इस हवेली का निर्माण भरतपुर रियासत के कूटनीतिज्ञ व राजपुरोहित रूपराम कटारा ने कराया। उस समय इसी स्थान को होली के वीआईपी चौक के नाम से जाना जाता था । अंग्रेज कलेक्टर ग्राउस ने अगले दिन 23 फरवरी को नंदगांव की होली भी देखी।

ग्राउस ने बरसाना की होली के का आंखों देखे  हाल का  विस्तार से वर्णन मथुरा मेमोयर' में किया।  ग्राउस ने नंदगांव बरसाना के हुरियारे और हुरियारिनों के बीच लठामार होली शुरू होने से पहले गाली युक्त हंसी-ठिठोली के ब्रज के परम्परागत  नृत्य का वर्णन किया है। हुरियारिनों के लाठी के तेज प्रहारों से बचाव के लिए हुरियारे ढाल, डंडों के अलावा बारहसिंघा हिरन के सींग लिए बताए हैं। ग्राउस ने हास-परिहास के रुप मे छंद साखियों का भी विस्तार से उल्लेख किया है ।

टॅग्स :होलीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स