लाइव न्यूज़ :

Astrology 2022: शनि की टेढ़ी नजर से बचना है तो नए साल के पहले दिन जरूर करें ये 5 काम, हो जाएंगे मालामाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2021 15:38 IST

नए साल के पहले दिन के स्वामी शनि महाराज हैं, जो न्याय के देवता और कर्म फलदाता है। जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है शनिदेव उसे उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। मकर और कुंभ शनि ग्रह की राशि हैं और तुला राशि में ये उच्च के माने जाते हैं।

Open in App

साल 2022 का पहला दिन शनिवार पड़ रहा है। कहते हैं जब किसी चीज की शुरूआत अच्छी होती है तो उसका अंत भी अच्छा है। नए साल की शुरूआत अच्छी हो, इसलिए लिए आप कुछ पुण्य कार्य कर सकते हैं। साल के पहले दिन आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ दान कर सकते हैं। उस व्यक्ति की दुआंए आपके लिए शुभ हो सकती है। इसके अलावा किसी चीज की शुभता के लिए हम ईश्वर का आशीर्वाद लेते हैं। ऐसे में आप भी नए साल के पहले दिन किसी मंदिर में जाकर ईश्वर का आशीर्वाद लेकर अपने नए साल की शुरूआत कर सकते हैं।

नए साल के पहले दिन के स्वामी शनि महाराज हैं, जो न्याय के देवता और कर्म फलदाता है। जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है शनिदेव उसे उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। मकर और कुंभ शनि ग्रह की राशि हैं और तुला राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। शनिदेव की जिस व्यक्ति पर कृपा बरस जाए तो वह व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है। लेकिन यदि इसकी टेढ़ी नजर पड़ जाए तो उस व्यक्ति को जीवन में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर नए साल के पहले दिन आप शनि महाराज की टेढ़ी नजर से बचना चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ विशेष और आसान उपाय करने होंगे।  

साल 2022 में शनि ग्रह

नए वर्ष में शनि महाराज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव का यह राशि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 को होगा। इसके बाद 12 जुलाई 2022 को वक्री चाल से चलने के कारण दोबारा से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि की ये उल्टी चाल जनवरी 2023 तक रहेगी। शनि जिस भी राशि में विराजते हैं उस राशि से वे तृतीय, सप्तम और दशम दृष्टि भी रखते हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

1. नए साल के पहले दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काली उड़द की दाल अथवा काले वस्त्र का दान करें।2. नए साल के पहले शनि को प्रसन्न करने के लिए काले वस्त्र धारण करें।3. नए साल के पहले दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे भी शनि महाराज प्रसन्न होंगे।4. नए साल के पहले दिन शनि पूजा के समय शनि बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।5. नए साल के दिन शनि महाराज को सरसों का तेल चढ़ाएं और छाया पात्र का दान करें।

शनि के प्रकोप से बचने के उपाय

शनि साढ़ेसाती का प्रभाव साढ़े सात साल तक रहता है और शनि ढैय्या का असर ढाई बर्ष तक रहता है। इससे बचने के लिए जातकों को शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। यदि अधिक समस्या का सामना करें तो किसी जानकार ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रराशिफल 2022
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत