लाइव न्यूज़ :

Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या 25 जून को, जानिए स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का समय

By रुस्तम राणा | Updated: June 21, 2025 16:07 IST

इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या के दिन वृद्धि योग, वेशी योग, गुरु आदित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। साथ ही साथ आषाढ़ अमावस्या पर गजकेसरी योग का भी सुंदर संयोग बन रहा है। इस समय दान पुण्य आदि काम उत्तम माने जाएंगे।

Open in App

Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ति​थि को आषाढ़ अमावस्या होती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने, ध्यान पूजन करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही आषाढ़ अमावस्या पर विधिपूर्वक पूजन करने और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या के दिन वृद्धि योग, वेशी योग, गुरु आदित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। साथ ही साथ आषाढ़ अमावस्या पर गजकेसरी योग का भी सुंदर संयोग बन रहा है। इस समय दान पुण्य आदि काम उत्तम माने जाएंगे।

कब है आषाढ़ अमावस्या 2025?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ अमावस्या 25 जून, बुधवार को है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 जून को शाम 7 बजे शुरू होगी और 25 जून को शाम 4.02 बजे समाप्त होगी।

तर्पण और दान पुण्य के लिए शुभ समय 

आषाढ़ अमावस्या के दिन आप सुबह 5 बजे से सुबह 11 बजे तक स्नान-दान, पूजा-पाठ और पितरों का तर्पण कर सकते हैं।

हलहारिणी अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं। हलहारिणी अमावस्या केवल पितृ तर्पण के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसानों के द्वारा इस दिन हल और खेती से संबंधित उपकरणों की पूजा की जाती है और भगवान से अच्छी फसल और अधिक उत्पादन के लिए प्रार्थना भी करते हैं। 

आषाढ़ अमावस्या पर इन चीजों का करें दान

आषाढ़ी आमावस्या पर स्नान के पश्चात दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आप गरीब या जरुरतमंद लोगों में तिल, तेल, चावल, चद्दर, छाता, चना, खिचड़ी, पुस्तक, साबूदाना, मिठाई, चने की दाल, अन्न, वस्त्र, रुई, उड़द की दाल बांट सकते हैं।  इसके साथ ही पशु-पक्षियों को अन्न और दाना खिलाना चाहिए। आषाढ़ अमावस्या बुधवार के दिन है इसलिए आप अगर इस दिन गाय को हरा चारा खिलाते हैं तो करियर के क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है। 

टॅग्स :अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स