April Festivals 2024 List: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी से लेकर हनुमान जयंती, देखें अप्रैल के ये व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: April 1, 2024 03:56 PM2024-04-01T15:56:32+5:302024-04-01T15:56:32+5:30

April Festivals 2024 List: अप्रैल माह में ही हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत (9 अप्रैल से) होने जा रही है और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी, जिसका समापन रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन होगा। इसी महीने चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

April Festivals 2024 List: From Chaitra Navratri, Gudi Padwa, Ram Navami to Hanuman Jayanti, see the complete list of these fasts and festivals of April | April Festivals 2024 List: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी से लेकर हनुमान जयंती, देखें अप्रैल के ये व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

April Festivals 2024 List: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी से लेकर हनुमान जयंती, देखें अप्रैल के ये व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

April Festivals 2024 List: अप्रैल माह 2024 प्रारंभ हो चुका है। हिन्दू व्रत-त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास है। इस महीने की शुरुआत शीतला सप्तमी (1 अप्रैल) व्रत के साथ हुई। अप्रैल माह में ही हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत (9 अप्रैल से) होने जा रही है और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी, जिसका समापन रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन होगा। इसी महीने चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 13 अप्रैल को कृषि उत्सव बैसाखी मनायी जाएगी। अप्रैल माह में राम जन्मोत्सव के साथ-साथ हनुमान जयंती (23 अप्रैल) को पड़ रही है। आइए देखते हैं अप्रैल माह में कौन-कौन प्रमुख व्रत त्यौहार कब-कब पड़ने वाले हैं:-

अप्रैल व्रत-त्योहारों की सूची

01 अप्रैल 2024, सोमवार - शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
02 अप्रैल 2024, मंगलवार - शीतला अष्टमी (बासोड़ा)
05 अप्रैल 2024, शुक्रवार - पापमोचनी एकादशी
06 अप्रैल 2024, शनिवार -  शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
07 अप्रैल 2024, रविवार - मासिक शिवरात्रि
08 अप्रैल 2024,   सोमवार - चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण
09 अप्रैल 2024, मंगलवार - चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
11 अप्रैल 2024, गुरुवार - मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
12 अप्रैल 2024, शुक्रवार - लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
13 अप्रैल 2024,   शनिवार - बैसाखी
14 अप्रैल 2024, रविवार - यमुना छठ
16 अप्रैल 2024, मंगलवार - मासिक दुर्गाष्टमी
17 अप्रैल 2024, बुधवार - रामनवमी
19 अप्रैल 2024, शुक्रवार - कामदा एकादशी
20 अप्रैल 2024, शनिवार - वामन द्वादशी
23 अप्रैल 2024, मंगलवार - हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा व्रत
27 अप्रैल 2024, शनिवार - विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत

अप्रैल 2024 में ग्रहों का राशि परिवर्तन

2 अप्रैल 2024    मंगलवार    बुध वक्री
4 अप्रैल 2024    गुरुवार    बुध अस्त
9 अप्रैल 2024    मंगलवार    बुध का मीन राशि में गोचर
13 अप्रैल 2024    शनिवार    सूर्य का मेष राशि में गोचर
23 अप्रैल 2024    शनिवार    मंगल का मीन राशि में गोचर
25 अप्रैल 2024    सोमवार    शुक्र का मेष राशि में गोचर
25 अप्रैल 2024    सोमवार    शुक्र अस्त
25 अप्रैल 2024    सोमवार    बुध मार्गी
30 अप्रैल 2024    शनिवार    बुध उदय
 

Web Title: April Festivals 2024 List: From Chaitra Navratri, Gudi Padwa, Ram Navami to Hanuman Jayanti, see the complete list of these fasts and festivals of April

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे