लाइव न्यूज़ :

अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ने 557 दिनों के बाद आज तोड़ा अपना उपवास

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2023 17:17 IST

झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि महापारणा महोत्सव में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, फिलीपींस की महारानी इसाबेला, योग गुरु रामदेव, नेपाल के सांसद प्रकाश मानसिंह समेत कई प्रसिद्ध लोग शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 557 दिन से प्रसन्न सागर जी महाराज मौन व्रत धारण किए हुए थे इस महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, फिलीपींस की महारानी इसाबेला, योग गुरु रामदेव हुए शामिल

गिरिडीह: अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ने 557 दिनों के बाद मधुबन स्थित पारसनाथ पर्वत पर महापारणा किया। इस दौरान सम्पूर्ण पारसनाथ पर्वत महाराज के जयकार से गूंज उठा। बच्चे, बूढ़े एवं महिलाएं सभी महाराज के झलक पाने को बेताब दिख रहे थे। महाराज ने गुफा से निकलकर सभी का अभिनन्दन किया और मंदिर के बाहर सीढ़ी पर खड़े होकर महापारना किया। वहीं कुछ देर खड़े रहने के बाद डोली के जरिये महाराज नीचे उतरना शुरू किया गया। जगह- जगह पर महाराज पर पुष्प बरसाकर एवं ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया गया। 

झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि महापारणा महोत्सव में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, फिलीपींस की महारानी इसाबेला, योग गुरु रामदेव, नेपाल के सांसद प्रकाश मानसिंह समेत कई प्रसिद्ध लोग शामिल हुए। सभी लोग तीर्थ स्थल शिखरजी में आयोजित प्रसन्न सागर जी महाराज का महापारना महोत्सव में भाग लेने आये थे। 

दरअसल, पिछले 557 दिन से प्रसन्न सागर जी महाराज मौन व्रत धारण किए हुए थे। उन्होंने आज अपने उपवास को तोड़ा है। इसके बाद आज से महापारणा का कार्यक्रम शुरू हुआ, फिर 29 जनवरी से पांच कल्याणक महोत्सव शुरू होगा। महापारणा को आकर्षक व धार्मिक बनाने के लिए जैन समाज कोई कसर नहीं छोड़ा है। साज-सज्जा तो हुई ही है। इतना ही नही 557 दिनों के उपवास व मौन साधना में रहने वाले प्रसन्न सागर जी महाराज को गुरु मानकर उनको भी लोग पूज रहे हैं।  

टॅग्स :जैन धर्मझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स