लाइव न्यूज़ :

अगर आप के अंदर मौजूद हैं ये आदतें, तो बरसती है शनिदेव की कृपा

By धीरज पाल | Updated: February 23, 2018 16:13 IST

Shani ke Upay: शनि की कृपा हमेशा उनपर बरकरार रहती है जो रोजाना नहाते हैं और खुद की साफ-सफाई रखते हैं।

Open in App

शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र माने जाते हैं। सूर्य अपने प्रकाश के लिए जाने जाते हैं तो वहीं शनिदेव अपने क्रोध व साढ़ेसती दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है अगर किसी पर शनिदेव की बुरी दृष्टि पड़ती है तो बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। लेकिन अगर उनकी कृपा होती है तो कम मेहनत से भी काम बनते चले जाते हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते हैं।

हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन लोग शनि मंदिर में जाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। कोई इस दिन उपवास रखता है तो कोई उनके लिए तिल का तेल चढ़ाता है। लेकिन विभिन्न उपायों के बाद भी अक्सर मन में यह सवाल आता है कि क्या सहनी देव हमसे प्रसन्न हिया? क्या उनकी कृपा हम पर बनी हुई है? कहीं हम ऐसा कुछ तो नहीं कर रहे हैं जिससे वे नाराज हो जाएं?

शास्त्रों के अनुसार अगर हमें शनि देव की कृपा पानी है, उनकी बुरी दृष्टि से बचना है तो कुछ आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए। ये वे आदतें हैं जिससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। अगर आपकी दिनचर्या में भी इन आदतों की हिस्सेदारी है तो समझ जाएं कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं। आगे जानें उन आदतों के बारे में: 

नाखून काटने की आदतशनिदेन की कृपा अक्सर उनपर बनी रहती है जो लोग समय से अपने नाखून काटते हैं। अगर आप अपने नाखून को नहीं काटतें है या उस गंदा रखते हैं तो आपको शनि दशा सुधारने लिए नाखून काटने चाहिए। 

गरीबों को करें दानकिसी भी गरीब की मदद करना इंसान की फितरत होनी चाहिए। अगर आपका दिल ऐसे लोगों को देखकर पसीज जाता है जो गरीब, असहाय और जरूरतमंद है और उनकी मदद के लिए आप हमेशा आगे रहते हैं तो आप पर शनिदेव की विशेष कृपा है। अगर आपके अंदर ऐसा है तो आपको गरीबों को पौष के माह में गरीबों को काले चने, तिल उड़द दाल और काले कपड़े सच्चे मन से दान करना चाहिए।  

काले छातों का करें दान जेष्ठा माह में धूप से बचने के लिए काले छाते दान करने वालों पर शनिदेव की छत्र-छाया हमेशा बनी रहती है। जब आपकी यह आदत बदलने लगे तो समझें शनिदेव कुपित हो रहे हैं आपसे।

नेत्रहीन व्यक्ति और  मांस-मछलीनेत्रहीन व्यक्ति को राह दिखाना, उनकी मदद करना शनि को खुश करने में सहायक सिद्ध होता है। जो लोग भी नेत्रहीन लोगों की अनदेखी नहीं करते, उनकी मदद करते हैं, शनिदेव उनसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उनकी सफलता-उन्नति का विशेष ख्याल रखते हैं। वहीं, मांस-मछली, मदिरा के सेवन से जो लोग दूर रहते हैं और मछलियों को खाना खिलाते हैं उनसे शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इसके आलावा जो लोग दूसरों का हक नहीं मारते हैं उनके लिए शनिदेव हर संभव मदद करते हैं, वे शनि को बेहद पसंद होते हैं। शविदेव उनके सारे कष्ट हर लेते हैं।

रोजना करें स्नानशनि की कृपा हमेशा उनपर बरकरार रहती है जो रोजाना नहाते हैं और खुद की साफ-सफाई रखते हैं। इसलिए अपकी यह आदत आपको शनि की कृपा का पात्र बनाकर भाग्यशाली बनाता है। वहीं, शनिवार का उपवास रखकर अपने हिस्से का भोजन गरीबों को देने की आदत है तो समझें शनि की कृपा से अन्न के भंडार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे।  

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्महनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स