आज का राशिफल: गलतफहमी से बचें मिथुन राशि के जातक, तुला राशि के लिए साबित होगा ये खास दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 7, 2020 07:01 AM2020-01-07T07:01:29+5:302020-01-07T07:01:29+5:30

आज का राशिफल: आज किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत और किसे रहना है सावधान, पढ़िए 7 जनवरी का राशिफल....

Aaj Ka Rashifal todays horoscope rashifal 7 january 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | आज का राशिफल: गलतफहमी से बचें मिथुन राशि के जातक, तुला राशि के लिए साबित होगा ये खास दिन, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल: लतफहमी से बचें मिथुन राशि के जातक, 7 जनवरी का राशिफल

मेष

आज आपका दिन आर्थिक लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इस संबंध में बैंक आदि संस्थानों की ओर से लाभ मिलेगा। मसलन बैंक से कर्ज वगैरह लेना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। कार्यस्थल पर कुछ व्यस्तता रहेगी पर दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ

कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मुद्दों को सावधानीपूर्वक सुलझा सकेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मनोरंजन और शॉपिंग आदि कार्यों के पीछे पैसे खर्च होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसन से जुड़े रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

आज अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई गलतफहमी मुश्किलें पैदा कर सकती है। अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ बातचीत के दौरान संयम बरतें। ऑपोजिट सेक्स की ओर अत्यधिक आकर्षण महसूस करेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

कर्क

काम के सिलसिले में आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। नये नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में भी दिन आपके लिए अच्छा है। आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। 

सिंह

नौकरी और व्यवसाय के लिए दिन लाभदायक और सफल रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमाने में कामयाब रहेंगे। सीनियर अधिकारियों की नजर में प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति से जुड़े समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या

अपने धैर्य और वाणी पर आज काबू रखें। आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में गुजरेगा। विदेश जाने का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला

आज आपको हर कार्य और चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। नये मौके आपके सामने आ सकते हैं और आप कोशिश करें इसका लाभ उठाने से चूक नहीं जाएं। सार्वजनिक जीवन में भी मान-सम्मान मिलेगा। नया कार्य या कोई योजना शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है।

वृश्चिक

आज आपका दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में गुजरेगा। इसमें मित्रों और नाते-रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। 

धनु 

साहित्य में आज आप गहरी रुचि रखेंगे। इसके अलावा साइंस फिक्शन, मर्डर मिस्ट्री जैसी कहानियां आकर्षित करेंगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। शत्रु आपके सामने पराजित होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात का अनुभव काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर

आज भाग्य आपके साथ रहने वाला है। शेयर बाजार या कहीं और पैसे निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छा मौका सामने आयेगा हालांकि आपको इसे पहचानने और सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। संतान पक्ष से भी लाभ मिलेगा।

कुंभ 

आज आपके लिए ये दिन कुछ चुनौती लेकर आया है। इससे निपटने के लिए तैयार रहें। ये चुनौतियां कार्यक्षेत्र या संपत्ति से जुड़ी हो सकती हैं। अपने विरोधी को आप परास्त करने में कामयाब रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए संतोषप्रद रहने वाला है। अपनी निराशा को पीछे रख कर भविष्य के बारे में विचार कर सकेंगे। हालांकि, पूरे दिन फिर भी मन की स्थिति निराशा वाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे।

Web Title: Aaj Ka Rashifal todays horoscope rashifal 7 january 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे