लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कर्क राशि के लिए आज राहत भरा दिन, सिंह जातकों पर लक्ष्मी जी की होगी कृपा, पढ़ें 7 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2020 07:01 IST

आज का राशिफल: सिंह राशि के जातक कठोर निर्णयों के लिए तैयार रहें। वहीं, तुला जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पढ़ें 7 मार्च का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला जातकों पर बदलते मौसम का दिख सकता है असर वृश्चिक जातक अति-उत्साह से बचने की कोशिश करें, छात्रों के लिए दिन शुभ

मेष

आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। भावना के प्रवाह में ज्यादा नहीं बहे, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संपत्ति से संबंधित विवाद टालना बेहतर है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और गहरे जलों से दूर रहें।

वृषभ

आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे। आर्थिक मसलों पर सतर्क रहें। 

मिथुन

दिन मध्यम रहने वाला है। जरूरी कार्य संपन्न होने में विलंब होगा और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मुद्दों पर भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उतर्राध में परिस्थिति सुधरेगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा।

कर्क

आज आपके लिए आराम का दिन है। बहुत ज्यादा भागमभाग नहीं रहने वाली है। बेहतर है इस दिन को उन कार्यों में लगाएं, जिसमें आपकी रूचि है। रोजमर्रा से अलग कुछ नया करने की भी कोशिश कर सकते हैं। कला क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।

सिंह

आज आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको सोच-समझकर और अपना दिमाग स्थिर कर फैसला लेना चाहिए। भावुकता को खुद पर हावी नहीं होने दें। दिन मिलाजुलाकर आपके अनुकूल ही होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पूरे मन से आप काम कर पाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। 

कन्या

व्यक्तिगत स्तर पर विवाद का योग है। इसलिए बेहतर है कि वाणी पर संयम रखें और गैरजरूरी बातों से खुद को दूर रखें। रिश्तेदारों से भी बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखने का दिन है। नुकसान की आशंका है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा। मानसिक अशांति आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।

तुला

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बदलते मौसम का असर आप पर दिख सकता है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहने की संभावना है। व्यापार में भी आज लाभ का योग है। संपत्ति से जुड़ मसलों से आज दूरी बना कर रखें। अपनी करीबी महिला मित्र के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम में और प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक

आप पिछले कई दिनों से किसी काम को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं। आज इसमें सफलता मिल सकती है और इससे निश्चित तौर पर आप राहत महसूस करेंगे। अति-उत्साह से बचने की कोशिश करें। खुद से छोटे या नीचले स्तर पर काम कर रहे लोगों के साथ अच्छे से पेश आये। कोई विवाद आपको अपयश दे सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

आज काम में सफलता के बावजूद यश का योग नहीं के बराबर है। हालांकि, इससे निराश होने की जरूरत भी नहीं है। भविष्य में आपके परिश्रम का लाभ मिलेगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा। 

मकर

आज भाग्य का साथ बहुत नहीं मिलने वाला है। इसलिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ

आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता और यश का योग है। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

एक व्यस्त दिन आपके सामने है। सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। आपकी दक्षता और कुशलता आज आपको नई सफलता की ओर ले जाएगी। कम मेहनत में आप ज्यादा बड़े और मुश्किल काम खत्म करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठRashifal 29 March 2026: फूंक-फूंककर कदम रखें कर्क राशिवाले, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा