लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal, 30 July 2021: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का ये दिन, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2021 07:00 IST

30 July 2021 Horoscope: आज शुक्रवार का दिन है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की ये सप्तमी तिथि भी है। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App

मेष: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इसके लिए तैयार रहें। करोबार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसे लेकर कुछ चिंता होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृषभ: कारोबार और काम के सिलसिले में व्यस्तता रहेगी। मित्रों या करीबी लोगों से विवाद की आशंका रहेगी। इसका ध्यान रखें। अपनी वाणी और भाषा पर काबू रखें। अविवाहित जातकों के लिए शादी से संबंधित रिश्ते आ सकते हैं।

मिथुन: शॉपिंग और मनोरंजन आदि पर पैसे खर्च करेंगे। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलेगी और सीनियर अधिकारी खुश होंगे। यात्रा का योग बन रहा है। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे।

कर्क: लंबे समय से जारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ससुराल पक्ष या रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में कुछ चुनौतियां है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

सिंह: कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतने की जरूरत है। खान-पान को लेकर भी सावधानी बरतें। उदर संबंधी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। पिता से सहयोग मिलने से बिगड़े काम बनेंगे।

कन्या: नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो दिन खास रहने वाला है। नए मौके आपको नई राह पर ले जाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा और बेहतर समय बिता पाएंगे।

तुला: आज व्यापार में लाभ का योग है। आय में वृद्धि के भी रास्ते खुलेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने आदि जा सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा और पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई चीजें खरीदने के लिए भी दिन अच्छा है।

वृश्चिक: छात्रों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। वैवाहिक और लव लाइफ में भी तनाव की आशंका है। इसे पाटने की कोशिश करें।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रूके हुए धन वापस आएंगे। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए दिन शुभ है। 

मकर: अपने आत्मविश्वास और मधुर संवाद से बिगड़े काम बनाने में कामयाब रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। खर्च को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

कुंभ: दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप काम में उलझे रहेंगे। दिन मिलाजुलाकर अच्छा गुजरेगा। काम के बावजूद मानसिक तनाव से बचे रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

मीन: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?