लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल, 22 जुलाई 2021: मेष, मिथुन से तुला और मीन राशि तक, सभी जातकों का हाल, जानें कैसा रहेगा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2021 08:24 IST

22 July 2021 Rashifal: ये आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। दो दिन बाद सावन माह शुरू हो जाएगा। पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल

Open in App

मेष: दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। मानसिक तौर पर बेचैन रहेंग। कुछ काम बिगड़ने से तनान रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। 

वृषभ: संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मसलों पर सतर्क रहने की जरूरत है। दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता और यश मिलने के योग हैं।

मिथुन: आपके लिए दिन मध्यम रहने वाला है। जरूरी कार्यों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उतर्राध में स्थिति बेहतर होगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कर्क: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भागदौड़ नहीं रहेगी। ये दिन उन कार्यों में लगाएं, जिसमें आपकी अपनी रूचि है। रोजमर्रा से कुछ अलग कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन और मधुर होगा।

सिंह: कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसके लिए तैयार रहें। भावुकता को खुद पर हावी नहीं होने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: करीबी मित्रों से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और विवाद में नहीं उलझें। अपने काम से काम रखें। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा। मानसिक अशांति रह सकती है।

तुला: स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा। करीबी महिला मित्र के साथ अच्छा समय बितेगा। 

वृश्चिक: पिछले कई दिनों से रूका हुआ कोई काम आज संपन्न होगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है और धनलाभ का योग है। खुद से नीचले स्तर पर काम कर रहे लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है।

धनु: विवाह के इच्छुक जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। 

मकर: आज दिन मिलाजुला है। कार्यों में मन-मुताबिक सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पुराने मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ: अपने कुशल व्यवहार और वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। इससे बिगड़े काम भी बनते नजर आएंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा दिन बितेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। 

मीन: काम को लेकर व्यस्तता रह सकती है। कुल मिलाकर एक व्यस्त दिन आपके सामने है। कानूनी मसलों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?