लाइव न्यूज़ :

13 अगस्त राशिफलः इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: August 13, 2020 06:26 IST

Open in App

मेष राशिआज आपको खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। बेकार के पचड़ों में पड़े रह सकते हैं। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। मानसिक रूप से भी परेशान होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। सेहत थोड़ी बिगड़ी रहेगी। व्यायाम करेंगे तो तबियत ठीक रह पाएगी। अपनी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। 

वृष राशिआज आपकी उम्मीदों और इच्छाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। सोच समझ कर बोलें। घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। यदि आप दूसरों की सलाह मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। 

मिथुन राशिआज कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नए लोगों से जुड़ सकते हैं। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी। जो चाहेंगे वो होगा। तरक्की और उन्नति के आसार हैं। आज आपकी किस्मत चमक सकती है। लेकिन सेहत की तरफ खास ध्यान रखें, कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। 

कर्क राशिआपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। आपकी रचनात्मकता लेखन और साहित्य संबंधी गतिविधियों में दिखाई देगी। निवेश के मामले में बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आपके ज्यादातर फैसले सही रहेंगे। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। 

सिंह राशिआज बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको लाभ होगा। कुछ घरेलू अनबन हो सकती है। घरेलू सुख बाधित हो सकता है। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें, पैसों का लेन-देन करने से बचें। कोई भी फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कन्या राशिआज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आज आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, इससे आपको जीवन में लाभ मिल सकता है। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। थोड़ी-सी कोशिशों से ही आप पैसों से जुड़ी बड़ी समस्या सुलझा लेंगे।

तुला राशिआपको नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई बड़ी समस्या नहीं है। आज आपकी तरक्की के आसार हैं। व्यवसाय में धन प्राप्ति हो सकती है। गरीबों को दान देने से मन को शांति मिलेगी। प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर जाएंगे। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। 

वृश्चिक राशिआज आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। नियोजित व्यक्तियों को अपने मालिकों या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क में शामिल होने से बचना चाहिए। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। 

धनु राशिव्यापार में प्रगति होगी। आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हैं तो आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के पूरे आसार हैं। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा नहीं है। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। 

मकर राशिआज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। बिजनेस संबंधित कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। आपकी रणनीति आपके व्यापार को आगे ले जाएगी। सेहत में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं आएंगे। 

कुंभ राशिआज आपकी समस्याओं का निराकरण होगा। मेहनत के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। आपके विरोधी परास्त होंगे। कार्य से संबंधित नौकरी की समीक्षा करने की आवश्यकता हो सकती है। घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय के कारण यात्रा हो सकती है। ग्रहों की स्थिति शांत होने से सेहत भी सामान्य रहेगी। 

मीन राशिआज दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आज कहीं निवेश करना चाहते हैं या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए शुभ दिन है। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान,जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठRashifal 29 March 2026: फूंक-फूंककर कदम रखें कर्क राशिवाले, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा