लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2021: मेष से मीन तक हर राशि का हाल, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2021 07:01 IST

4 अगस्त 2021: आज बुधवार है। पंचांग के अनुसार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की ये एकादशी तिथि है। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App

मेष: दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके कार्यों को लेकर परिवार आप पर गर्व करेगा। नई योजनाएं सफल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में कामयाबी के आसार हैं। बड़े भाई के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

वृषभ: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शुरुआत व्यस्तता और भागदौड़ से होगी लेकिन उतर्राध में स्थिति में सुधार के योग हैं। धनलाभ के भी योग हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

मिथुन: अपने कौशल और क्षमता का बेहतर उपयोग कर सफलता हासिल कर सकेंगे। लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। कला से जुड़ी कोई नई चीज खरीद सकते हैं। आपके लिए वित्तीय मसले कुछ चिंता पैदा कर सकते हैं।

कर्क: पैसों से जुड़े मुद्दों पर आपका ज्यादातर समय जाएगा। वित्तीय मामलों में कुछ मुश्किल फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। 

सिंह: भावनाओं पर आज काबू रखने की जरूरत है। यह आपके भविष्य के लिए ठीक नहीं है। बड़े फैसलों का दिन है। कार्यस्थल पर अपने फैसलों से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।

कन्या: जल्दबाजी और लापरवाह रवैये से नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। जिस काम में लंबे समय से लगे हुए थे, वह काम पूरा होने के करीब पहुंचेगा। नई नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए दिन शुभ है।

तुला: काम का काफी दबाव रहने वाला। हालांकि, आप इससे पार पा सकेंगे। दिन के आखिर में व्यस्तता और बढ़ सकती है। पारिवारिक विवाद से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक: प्रेमिका या आपके प्रेमी की ओर से सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन खास रहने वाला है। इसका फायदा उठाने की कोशिश करें।

धनु: आपके लिए काम के सिलसिले में यात्रा का योग है। रोजगार की तलाश रहे युवाओं के लिए भी दिन स्पेशल साबित हो सकता है। शादी-शुदा जातक गृहस्थी पर ध्यान दें। कुछ विवाद से चीजें बिगड़ सकती हैं।

मकर: आज समझौते और धैर्य को अपनाएं। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। विवाद की आशंका रहेगी। अपने निर्धारित किए गए कार्य को पूरा करेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

कुंभ: व्यावसायिक रूप से सफलता का दिन है। कार्यक्षेत्र पर भी दिन आपके साथ है। अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आय बढ़ेगी। संपत्ति विवाद आदि के मामले आपके पक्ष में होंगे।

मीन: रिश्तों में अचानक बड़े बदलाव हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ की ओर मन आकर्षित रहेगा। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलने की उम्मीद है। सेहत का ध्यान रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?