लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 30 October 2021: आज अपनी स्वराशि में हैं चंद्रमा, 4 राशियों को होगा फायदा

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2021 07:10 IST

Aaj Ka Rashifal 30 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन शुभ है। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। आज आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: आज का आपको अपने क्रोध को शांत रखना होगा। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे।

मिथुन: आज आपके पास धन आएगा, लेकिन वह धन आपके पास ज्यादा देर तक नहीं रुकेगा। आर्थिक स्थिति के लिए दिन बढ़िया है। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क: आपका मन एकाग्र रहेगा। अपनी संवाद कला और तार्किक शक्ति से आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

सिंह: आज आपको सावधानी से काम करना होगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको निजी जीवन में शर्मिंदगी उठानी पड़े। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

कन्या: आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिस्थितियां आपके हित में नजर आ रही हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। 

तुला: आज ऑफिस में बॉस आपके कार्य की तारीफ कर सकता है। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे।

वृश्चिक: आज भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में आपको आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

धनु: आज वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना है। आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा। ऐसे कार्यों से बचें जिससे आपका मान-सम्मान घटे।  

मकर: जीवनसाथी संग कोई जरूरी कार्य कर सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।  

कुंभ: आज थोड़ा आलसपन महसूस होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में पढ़ाई को लेकर चिंता का भाव रह सकता है। प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?