लाइव न्यूज़ :

Rashifal 27 March 2026: आज शांति और सुकून महसूस करेंगे कन्या राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2026 05:35 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आपके अंदर गजब की ऊर्जा और साहस देखने को मिल सकता है। आप अपने बौद्धिक कार्यों से सफलता पाएंगे। संपत्ति से आमदनी प्राप्त करेंगे। घरवालों के साथ समय बीतेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज परिजनों के साथ कहीं घूमने या फिर मनोरंजन करने जा सकते हैं। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। वाणी में संयम रखें। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। मन में असमंजस की स्थिति देखने को मिलेगी। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। माता जी से धन प्राप्त हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह दैनिक राशिफल: आज कारोबार से आमदनी अच्छी होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज काम थोड़ा अधिक रहेगा। घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आप अपने कार्य को लेकर शांति और सुकून महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आपका अधिक समय बीतेगा। छात्र आज सोशल मीडिया पर प्रेरित वीडियो देख सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल: आज अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवारवालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज वाणी में कठोरता का भाव रह सकता है। आकस्मिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

धनु दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा। मन में असंतोष या फिर निराशा का भाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, परंतु विरोधियों से सावधान रहना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज किसी मित्र का आगमन होगा। आपकी कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत