लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 August 2025: आज मिथुन राशिवालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, बाकी भी जानें अपना भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: August 21, 2025 05:52 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

मेष दैनिक राशिफल: आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। नौकरी के लिए ईमेल किसी कंपनी के द्वारा भेजा जा सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना की जाएगी। कई लोग आपकी बहुत तारीफ कर सकते हैं।  मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। अपने फैसले बच्चों पर थोपना उन्हें गुस्सा दिला सकता है। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे। छोटे-छोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज किसी भी हाल में हिम्मत और उम्मीद का दामन न छोड़ें। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप लोगों को आसानी से प्रभावित करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आपको अपने धैर्य का परिचय देना होगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज आप अपनी योजनाओं से लोगों को सहमत करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम न बनने पर मन निराश हो सकता है। मन अशांत रह सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज परिवार और संतान के मामले में आपको आनंद और संतुष्टि का अनुभव होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको संतान सुख प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम भाईचारा दिखाई देगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। 

धनु दैनिक राशिफल: आज प्रियतम और आपके बीच कोई दरार पड़ सकती है। ज्यादा बात बिगड़े नहीं, इस बात ध्यान दे। किसी सकारात्मक चीज को लेकर प्रसन्न होंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।

मकर दैनिक राशिफल: आज शांत मन से आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आप और आपका प्रेमी प्यार के सागर में डुबकी लगाएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप सोच-समझकर कार्य करें। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। कार्य-व्यापार में भी अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कारोबार में ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?