लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज आमदनी से ज्यादा धन खर्च की संभावना, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2025 05:16 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज घर के कामकाज में धन खर्च होगा। आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। अपने काम को लेकर आगामी योजना बना सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। घर के किसी काम में धन खर्च होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी मित्र के साथ गपशप लड़ाएंगे। आय के साधनों में वृद्धि के लिए रचनात्मक सोच पर काम करना पड़ेगा। प्रेम के मामलों थोड़ा बचकर रहना होगा। सामाजिक कार्यों में मन लगाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करने में सफल रहेंगे। कार्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे। निजी जीवन में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप अपने परिजनों के साथ तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार या फिर जानने वाले के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से आपके कार्य सफल होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करें। निश्चित ही आप अपने कार्य में सफलता पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल: आज कम मेहनत के बावजूद सफलता मिलेगी। आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। कुटुंब में परेशानियां आएंगी। अपनी भाषा पर संयम रखें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने से जा सकते हैं। कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मोर्च में परेशानी उठानी पड़ सकती है। किंतु पूर्व में किए गए निवेश से जरूर आपको थोड़ा-बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी राजनैतिक शख्सियत से मुलाकात होगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से आपके कार्य में देरी होगी। इसलिए अपना काम स्वयं करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है। धैर्य से अपनी पढ़ाई करें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपका कोई मित्र या फिर रिश्तेदार आर्थिक परेशानी का सामना कर सकता है। आप उनकी मदद को आगे आएंगे। काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।

मीन दैनिक राशिफल: आज आपके मन में किसी प्रति विद्वेष की भावना पैदा हो सकती है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि मामले को ज्यादा बढ़ने न दें।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?