Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज विनम्रता का परिचय दें। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
कर्क दैनिक राशिफल: आज खर्चों में वृद्धि होगी। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह दैनिक राशिफल: आज सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल: आज बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल: आज आत्म-संयम का परिचय दें, हालांकि आपके अंदर आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च हो सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज रिश्तेदारों के साथ खुशियां बांटेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
धनु दैनिक राशिफल: आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी।
मकर दैनिक राशिफल: आज साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। बातचीत के दौरान संयम रखें।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज अपनी सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा।
मीन दैनिक राशिफल: आज आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। संगीत में रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। आज दोस्तों यारों के साथ मौज मस्ती होगी।