लाइव न्यूज़ :

16 February, 2021 Rashifal: कैसा रहने वाला है मंगलवार का दिन आपके लिए, पढ़ें 16 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2021 14:53 IST

Rashifal 16 February, 2021: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ये बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के पर्व का भी दिन है। पढ़िए इस मौके पर आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है- 16 फरवरी, 2021 का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन जातकों के लिए अच्छा दिन, कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती हैसिंह जातकों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है, खर्च पर भी काबू रखने की जरूरतमकर जातकों के लिए दिन अच्छा, नई नौकरी तलाश रहे लोगों को मिल सकता है शुभ समाचार

मेष: बसंत पंचमी का ये दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता के योग हैं। अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन अत्यधिक खर्च कुछ चिंता बढ़ा सकती है। लोगों से मिलना-जुलगा रहेगा और यात्रा का योग बन सकता है।

वृषभ: कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यशैली पर प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। उर्जा से भरे होंगे और काम में मन लगेगा।

मिथुन: कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। तनाव मुक्त महसूस करेंगे। बड़े कार्य सिद्ध हो सकते हैं। नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नाकारात्म बातों से दूर रहें।

कर्क: खर्च की अधिकता रहेगी। घर के लिए नए सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथ के साथ व्यवहार और वाणी में संयम बरतें। संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है।

सिंह: दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। अजनबी सहित करीबी लोगों से भी कुछ सावधान रहने की जरूरत है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। खर्च पर काबू रखें।

कन्या: आर्थिक योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। भविष्य को लेकर बेवजह की चिंता से बचें। पुराने मित्रों से मुलाकात से दिन अच्छा बनेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। दिन सामान्य रहने वाला है।

तुला: प्रॉपर्टी संबंधी रूके हुए मसलों पर कुछ ठोस निर्णय मिल सकता है। सफलता की संभावना है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक: व्यवसाय में लाभ की संभावना बन रही है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठजनों से सलाह जरूर लें। सेहत सामान्य रहने वाला है। गैरजरूरी विवाद में नहीं पड़ें। युवाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

धनु: नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। अटके घरेलू काम पूरे होंगे।  नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत कमजोर रह सकती है। वाहन सतर्कता से चलाएं।

मकर: शुभ समाचार मिल सकते हैं। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में सफलता के योग बन रहे हैं। काम को लेकर व्यस्तता ज्यादा रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

कुंभ: समय कुल मिलाकर अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते है। रिश्तेदारों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

मीन: धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। संपत्ति विवाद में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?