Aaj Ka Rashifal 09 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। काम काज में भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। आप धर्म-कर्म के काम में रुचि लेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। मामले को संभालने का प्रयास करें।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप सभी के साथ प्यार से पेश आएं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में दबाव में रहकर कार्य करेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल: आज घर-परिवार या किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक वातावरण आनंद प्रद रहेगा। सेहत में भी सुधार होने की संभावना है।
कन्या दैनिक राशिफल: आज लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। कुटुंब में माहौल ठीक रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल: आज आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल: आज एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। आप दूसरों की राय लेकर अपने कार्य को अंजाम देंगे।
मकर दैनिक राशिफल: आज प्यार के मामले में थोड़ा सावधानी से चलें। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज छात्रों को अध्ययन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा से परहेज कर सकते हैं। आज किसी दूसरों के झगड़ों में खुद को न घसीटें।
मीन दैनिक राशिफल: आज वाहन अथवा प्रॉपर्टी खरीदने का भी मूड बना सकते हैं। संतान की उन्नति देखकर मन को हर्ष होगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।