लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 06 April 2025: आज शत्रु से रहना होगा सावधान, उम्मीद से ज्यादा होगा लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 05:18 IST

Aaj Ka Rashifal 06 April 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 06 April 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।   

मेष दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना है। कामकाज के लिए सामान्य है। चौतरफा आपके काम की वाहवाही हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आप थकान महसूस करेंगे। सेहत नाजुक लग सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए उनसे बचकर रहना होगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। किसी रिश्तेदार के घर में आने से आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपने छोटे भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपके खाते में पैसा बढ़ सकता है। कार्य-व्यापार में आज लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज निर्णय लेते समय भी आप गंभीर होंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे। आपका व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य को आप टालते हुए नजर आएंगे। अंत में जल्दबाजी में कोई गड़बड़ भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें लाभ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में  आपके तरक्की होने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपको कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। निजी जीवन में पिताजी से रिश्ते मधुर बनेंगे। अधिक काम के चलते थकान महसूस करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज भाग्य के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान हो सकता है। आज आप किसी रहस्य का पता लगा सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?