Rashifal 3 February, 2021: कैसा रहने वाला है बुधवार का दिन, पढ़ें 3 फरवरी का अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 2, 2021 02:45 PM2021-02-02T14:45:19+5:302021-02-02T14:45:19+5:30

3 February, 2021 Rashifal: पंचाग के अनुसार 3 फरवरी का दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। दिशा शूल उत्तर दिशा का रहने वाला है। पढ़ें 3 फरवरी का राशिफल...

aaj ka rashifal 03 February 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign in hindi | Rashifal 3 February, 2021: कैसा रहने वाला है बुधवार का दिन, पढ़ें 3 फरवरी का अपना राशिफल

राशिफल 3 फरवरी, 2021

Highlightsमिथुन जातकों को पारिवारिक उलझने कर सकती हैं परेशान, धैर्य रखने की जरूरतकन्या जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, काम का रहेगा दबावमीन जातक अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध नहीं करें, खराब स्वास्थ्य परेशान करेगा

मेष: धार्मिक कार्यों की ओर रूचि रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें। माता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

वृषभ: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा।

मिथुन: पारिवारिक उलझने थोड़ी परेशान कर सकती हैं। कोई फैसला लेते हुए ज्यादा सोचें और विचार करें। नये करार के लिए दिन अच्छा है।

कर्क: अपने भविष्य और करियर को लेकर अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसका ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। 

सिंह: स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी। नये कार्यों से आज खुद को दूर ही रखें।

कन्या: अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। काम का दबाव रहेगा। इस वजह कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों से मनमुटाव या बहस भी हो सकती है। इसका ख्याल रखें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

तुला: शादी के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। वैसे, करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। करीबी रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। नये कार्यों को टाल दें।

वृश्चिक: ये दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण खुशियों भरा होगा। अपनी वाणी पर जरूर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। 

धनु: बिजनेस के लिए दिन अनुकूल नहीं है। वाद-विवाद से बचें। हालांकि, दिन के उतर्राध में समय स्थिति सुधरेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की प्रगति होगी और इससे आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर: समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर आगे बढ़ें।

कुंभ: आप उत्साह से भरे होंगे और काम पर आपका ध्यान होगा। इसका फायदा भी आपको अपने कार्यों के नतीजों में मिलेगा। नौकरी खोज रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। किसी दूसरे के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।
 
मीन: अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध नहीं करें। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य परेशान करेगा। 

Web Title: aaj ka rashifal 03 February 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे