लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 November 2024: आज तुला राशि में चंद्रमा बदलेगा इन 6 राशिवालों के भाग्य, पढ़ें दैनिक फलादेश

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2024 05:29 IST

Aaj Ka Rashifal 02 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 02 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: कुछ छोटी-छोटी बातें परेशान कर सकती हैं। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने काम और मेहनत को लेकर कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: दिन मिलाजुला रहने वाला है। भावुकता को अपने ऊपर अधिक हावी नहीं होने दें। आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौती आ सकती है हालांकि जल्द ही हालात बदलेंगे। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल: जल्दबाजी में अहम फैसले लेने से बचें। धनलाभ का योग बन रहा है। इसस मन प्रसन्न होगा। अच्छा भोजन मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह के लिए चिंतित हैं, तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगहों पर सहयोगी वातावरण मिलेगा। पैसों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके लिए प्रशंसा का दिन है। आलस से बचने की जरूरत है।

सिंह दैनिक राशिफल: संतान पक्ष से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ पर ध्यान ज्यादा रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज किसी चीज को लेकर उलझन में रहेंगे। आलस्य आप पर छाया रह सकता है। काम में उर्जा और मन नहीं लगा सकेंगे। इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धन का अधिक खर्च होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: दिन आपके लिए दिन शुभ है। सुख-शांति रहेगी। अगर बीमार चल रहे हैं तो परिस्थिति के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। आर्थिक रूप से लाभ और यश की संभावना है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल: अपने प्रेम को लेकर बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक होने का भाव महसूस होगा। अधूरे कार्य जरूर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। जल्दबाजी में काम करना आपके ठीक नहीं होगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। 

मकर दैनिक राशिफल: अध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आज घर के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीज की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अमोद-प्रमोद और मनोरंजन में समय बितेगा। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन के उतर्राध में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। 

मीन दैनिक राशिफल: दिन चुनौतियों से भरा है। कार्यस्थल पर विवाद की आशंका है। नुकसान हो सकता है। सीनियर अधिकारियों से विवाद में नहीं उलझे। मन को शांत रखने की जरूरत है और वाणी पर भी संयम बरतें। बाद में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?