आज का पंचांग: आज क्या कहता है पंचांग, कितने बजे से राहु काल और कब है शुभ मुहूर्त, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2019 07:18 AM2019-09-13T07:18:14+5:302019-09-13T07:18:14+5:30

Aaj Ka Panchang: दिल्ली में दिशा शूल आज पश्चिम का है। वहीं, राहु काल सुबह 10.45 बजे से शुरू होगा और यह 12.17 बजे तक जारी रहेगा।

Aaj ka Panchang in hindi 13th September 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: आज क्या कहता है पंचांग, कितने बजे से राहु काल और कब है शुभ मुहूर्त, जानिए

13 सितंबर, 2019 का पंचांग

HighlightsAaj Ka Panchang:दिल्ली में अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.52 बजे से 12.41 तकराहु काल दिल्ली में सुबह 10.45 बजे से शुरू होगा

Aaj Ka Panchang: आज 13 सितंबर, 2019 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 10.45 बजे से शुरू होगा और यह 12.17 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह आज 7.35 बजे तक है। इसके बाद पूर्णिमा की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.52 बजे से 12.41 तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.08 बजे और सूर्यस्त शाम 06.25 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.20 बजे से 3.09 तक होगा। वहीं, अमृत काल दिन में 11.53 बजे से 1.41 बजे तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर10.51 AM से 12.23 PM
पटना10.13 AM से 11.45 AM
लखनऊ10.30 AM से 12.32 PM
नई दिल्ली10.45 AM से 12.17 PM
मुंबई11.03 AM से 12.34 PM
उज्जैन10.51 AM से 12.23 PM
कोलकाता10.01 AM से 11.32 AM

Web Title: Aaj ka Panchang in hindi 13th September 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे