6 जुलाई 2019 का पंचांग: आज राहु काल कब से कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, व्रत और त्योहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2019 07:13 AM2019-07-06T07:13:48+5:302019-07-06T07:13:48+5:30

राहुकाल की बात करें तो यह नई दिल्ली के क्षेत्र में सुबह 8.59 से 10.42 तक बना रहेगा। ऐसे में इस समय के दौरान कोई भी शुभ काम करने से जरूर बचने की कोशिश करनी चाहिए।

Aaj ka panchang 6th july 2019 rahu kal samay time shubh muhrat and festivals | 6 जुलाई 2019 का पंचांग: आज राहु काल कब से कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, व्रत और त्योहार

6 जुलाई 2019 का पंचांग

आज 6 जुलाई, 2019 (शनिवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। दिन शुरू करने से पहले ये जरूरी है कि आप आज राहुकाल, शुभ मुहूर्त आदि के बारे में भी जान लें। राहुकाल की बात करें तो यह नई दिल्ली के क्षेत्र में सुबह 8.59 से 10.42 तक बना रहेगा। ऐसे में इस समय के दौरान कोई भी शुभ काम करने से जरूर बचने की कोशिश करनी चाहिए। 

शहरराहुल काल का समय
मुंबई9.26 AM से 11.04 AM
उज्जैन9.10 AM से 10.51 AM
अहमदाबाद9.23 AM से 11.03 AM
नई दिल्ली8.59 AM से 10.42 AM
कोलकाता8.21 AM से 10.01 AM
लखनऊ8.46 AM से 10.28 AM

अभी आर्द्रा नक्षत्र चल रहा है और यह शाम 5.06 तक रहेगा। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की यह चतुर्थी तिथि है और सूर्य दक्षिणायण में हैं। आज अभिजित मुहूर्त 11.57 से 12.52 तक रहेगा। वहीं, अमृत काल रात 8.00 से 09.27 बजे तक होगा। दिशा शूल पूरब है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।

विनायक चतुर्थी व्रत 6 जुलाई को

6 जुलाई यानी शनिवार को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस व्रत को करने से मानव के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनुष्य को शांति मिलती है।

Web Title: Aaj ka panchang 6th july 2019 rahu kal samay time shubh muhrat and festivals

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे