आज का पंचांग: मौनी अमावस्या पर कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 24 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 07:38 AM2020-01-24T07:38:15+5:302020-01-24T07:38:15+5:30

आज का पंचांग: आज मौनी अमावस्या है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज राहु काल सुबह 11.13 बजे से शुरू होगा।

aaj ka panchang 24 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: मौनी अमावस्या पर कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 24 जनवरी का पंचांग

24 जनवरी का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: ज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है आज मौनी अमावस्या भी, नई दिल्ली में राहु काल सुबह 11.13 बजे से

Panchang 24th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 24 जनवरी, 2020 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है जो रात 3.11 तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी। आज मौनी अमावस्या का भी व्रत है। 

हिंदू धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान देने की परंपरा है। साथ ही आज शनि भी करीब ढाई साल बाद अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं।

आज का पंचांग: राहु काल कब से है आज

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 11.13 बजे से शुरू होगा और ये 12.33 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। रात 10 बजे के बाद सूर्य श्रावण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.12 बजे से 12.55 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.13 बजे और सूर्यास्त शाम 05.53 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.20 बजे से 3.03 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           11:18 AM से 12:39 PM
पटना            10:40 AM से 12:02 PM
लखनऊ       10:58 AM से 12:18 PM
भोपाल          11:10 AM से 12:32 PM
मुंबई            11:27 AM से 12:51 PM

Web Title: aaj ka panchang 24 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे